Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Firefighters in Rohtak go on a two-day strike again after failing to reach an agreement with the government
{"_id":"69d8bc67d3fe191d8504c0af","slug":"video-firefighters-in-rohtak-go-on-a-two-day-strike-again-after-failing-to-reach-an-agreement-with-the-government-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में सरकार से सहमति न बनने पर फिर दो दिवसीय हड़ताल पर आए अग्निशमन कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में सरकार से सहमति न बनने पर फिर दो दिवसीय हड़ताल पर आए अग्निशमन कर्मी
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:31 PM IST
Link Copied
सरकार से सहमति न बनने पर शुक्रवार को अग्निशमन कर्मी फिर से दो दिवसीय हड़ताल पर आए हैं। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही।
मनसरोवर पार्क स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर जिले के सभी केंद्रों के कर्मचारी जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य संगठन सचिव जयवीर चहल ने बताया कि 16 फरवरी को फरीदाबाद की कालकाजी स्टील फैक्ट्री में हुई आगजनी में राहत और बचाव कार्य करते हुए बलिदान देने वाले फायर कर्मियों भवीचंद शर्मा व रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा दिलाने को लेकर प्रदेश भर में हड़ताल की गई।
उन्होंने कहा कि मृतक कर्मचारियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने और पीड़ित परिवार से एक आश्रित परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने बताया कि वीरवार को चंडीगढ़ में सरकार के साथ हुई वार्ता में मांगों पर सहमति नहीं बनी।
इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला रोहतक के प्रधान कर्मवीर सिवाच, सोनू हुड्डा, राज्य उप प्रधान अरुण ढुल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ रोहतक ब्लॉक के प्रधान प्रेम घिलोडिया, कृष्ण गोपाल, परवीन, अजय, बलराज, सतवीर, जयवीर, बलविंदर, रोहतास, नरेंद्र व राजेश आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।