Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Villagers in Lahli, Rohtak, have leveled allegations of corruption regarding development works in the village
{"_id":"69d8beb75393f93db702f0ad","slug":"video-villagers-in-lahli-rohtak-have-leveled-allegations-of-corruption-regarding-development-works-in-the-village-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में लाहली के ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्यों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में लाहली के ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्यों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:41 PM IST
Link Copied
लाहली के ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्यों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पंचायत की ओर से किए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, अवैध कब्जा व सरकारी धन के गबन की उच्च स्तरीय विजिलेंस जांच करवाने की मांग को लेकर ग्रामीण शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे।
ग्रामीण मनजीत ने बताया कि वर्ष 2022 से वर्तमान ग्राम पंचायत की ओर से गांव में किए गए अधिकांश विकास कार्यों में सुनियोजित तरीके से भ्रष्टाचार, अनियमितताएं व सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। इससे गांव के विकास को भारी क्षति पहुंची है।
उन्होंने कहा कि पंचायत से संबंधित लगभग 2-3 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा किया गया और 35-40 हरे पेड़ों को काटकर बिना किसी सरकारी प्रक्रिया के अवैध रूप से बेच दिया गया। पंचायत भूमि व अन्य सार्वजनिक भूमि (वक्फ बोर्ड के पास) पर सीमेंटेड चारदीवारी कर निजी कब्जा किया गया व अपने चहेतों को लाभ पहुंचाया गया।
फिरनी से लगती कृषि योग्य भूमि को बिना नीलामी व बिना सरकारी अनुमति के मनमाने तरीके से अपने परिचितों के नाम दर्शाकर स्वयं ही ले लिया गया। इस दौरान ग्रामीण सानू, संदीप, प्रदीप, अमित, राजकुमार व सुरेंद्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।