Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
The former Chief Minister arrived at the Pipli grain market in Kurukshetra and met with laborers, farmers, and commission agents
{"_id":"69d8ba6fbdfe1dcbc80d8663","slug":"video-the-former-chief-minister-arrived-at-the-pipli-grain-market-in-kurukshetra-and-met-with-laborers-farmers-and-commission-agents-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र के पिपली अनाजमंडी में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री; मजदूरों, किसानों व आढ़तियों से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र के पिपली अनाजमंडी में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री; मजदूरों, किसानों व आढ़तियों से मिले
प्रदेश सरकार व अधिकारियों को किसानों की कोई परवाह नहीं है। सरकार किसानों का भला करने की बजाए उन्हें लूटने में ही लगी है। अधिकारी भी किसानों की समस्याओं को दूर नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि फसल बिकने के बाद तय समय में पैसा भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है।
यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का। वे आज पिपली अनाजमंडी में पहुंचे थे, जहां उन्होंने किसानों, मजदूरों व आढ़तियों से चर्चा की। उन्होंने ढेरी पर जाकर गेहूं की नमी भी जांची तो मौके पर जांच भी कराई। वहीं इस दौरान मजदूरों ने इलेट्रिक कांटे से आ रही परेशानी से अवगत कराया तो वहीं किसानों ने कहा कि जो फसल बिक चुकी है, उसका भुगतान आज तक नहीं हो पाया है।
इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कईं संबंधित अधिकारियों को कॉल भी की तो वहीं किसानों, आढ़तियों व मजदूरों की समस्या से अवगत भी कराया। अधिकारियों ने भरोसा दिया कि जो भी समस्या होगा जल्द दूर कर दी जाएगी।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री ने इस दौरान सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि आज हर वर्ग के लोग बेहाल है। युवाओं के पास रोजगार नहीं है तो किसान खेती से पीछे हटता जा रहा है। कानून व्यवस्था भी बदतर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।