{"_id":"69d8c04f6daa45d4100c5e2a","slug":"video-final-electoral-roll-published-in-kanpur-285-million-voters-registered-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, जिले में अब 28.51 लाख वोटर्स; DM ने राजनीतिक दलों को सौंपी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, जिले में अब 28.51 लाख वोटर्स; DM ने राजनीतिक दलों को सौंपी लिस्ट
कानपुर नगर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतर्गत शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रति सौंपते हुए अभियान में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। जारी अंतिम सूची के अनुसार जनपद के 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 28,51,060 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 15,35,294 पुरुष, 13,15,656 महिला और 110 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदाता सूची में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 23,919 है, जिनमें 15,186 पुरुष, 8,731 महिलाएं और 2 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। आयु वर्ग के अनुसार 18-19 वर्ष के 38,053, 20 से 84 वर्ष के 27,99,560 और 85 वर्ष से अधिक आयु के 13,447 मतदाता सूची में शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।