सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Even after the clouds, the sun began to turn harsh; the temperature rose by two degrees Celsius

Bhadohi News: बादलों के बाद भी तल्ख होने लगी धूप, दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Even after the clouds, the sun began to turn harsh; the temperature rose by two degrees Celsius
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में दो दिन बाद मौसम फिर से तल्ख होने लगा है। शनिवार को 2 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की आशंका व्यक्त की। शनिवार की सुबह आसमान में बादल दिखाई दिए। वहीं हवाओं में हल्की नमी रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, उसी हिसाब से मौसम तल्ख होता गया। तेज धूप होने के कारण दोपहर में सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम लोग दिखे।
Trending Videos

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण जिले में बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। अब दो दिन से धूप-छांव के साथ मौसम का मिजाज बदल रहा है। शनिवार की सुबह बादल दिखाई दिए, लेकिन सुबह आठ बजे के बाद धूप की तल्खी बढ़ती गई। दोपहर में तेज धूप के कारण सड़कों पर कम लोग दिखाई दिए। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो शुक्रवार की अपेक्षा 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। बताया कि आने वालों दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। ऐसे में सेहत को लेकर विशेष सतर्क रहना चाहिए। यह मौसम सेहत के लिहाज से नुकसानदेह है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो गया है। अब तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। आने वाले दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है। साथ ही हवा की रफ्तार बढ़ सकती है। इन दिनों हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed