सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Every person should set personal goals for the next 10 years: A.K. Sharma

हर व्यक्ति अगले 10 साल के लिए निर्धारित करें आत्म लक्ष्य : एके शर्मा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Every person should set personal goals for the next 10 years: A.K. Sharma
जीआईसी में प्रदेश सरकार के नौ साल पुरा होने पर पुस्तक का विमोचन करते प्रभारी मंत्री एके शर्मा।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर विकास व ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति को अगले 10 साल के आत्म लक्ष्य का निर्धारण करना चाहिए। संकल्प दिलाते हुए कहा कि हमें इसे पूरा करने के लिए जी-जान लगा देनी चाहिए। अब समय पीछे मुड़कर देखने का नहीं, बल्कि आगे बढ़कर बड़ी छलांग लगाने का है। वे प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर आयोजित नौ दिवसीय नव निर्माण कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
Trending Videos

कहा कि साल 2047 तक देश और प्रदेश को विकसित बनाने के लिए गांव, तहसील, ब्लॉक और प्रत्येक नागरिक को मिलकर प्रयास करना होगा। कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हर नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए व्यक्तिगत स्तर पर लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक है। जब हर व्यक्ति अपने लक्ष्य के लिए संकल्पित होगा, तभी प्रदेश और देश प्रगति करेगा। कहा कि बीते नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व विकास किया है। सड़क, बिजली, ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृषि, आवास एवं कानून व्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं। प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से निकलकर अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलडोजर बाबा के आगे कोई टिक नहीं पाएगा...
प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें प्राथमिक विद्यालय घराव के बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। खासकर एंटी रोमियो टीम की नाटक की प्रस्तुति को प्रभारी मंत्री ने सराहा। इसमें सीएम योगी के वेश में सजे बच्चे ने जब अपराधियों पर कार्रवाई की बात की तो सबने उत्साहवर्धन किया। इसी तरह बच्चियों ने जब बुलडोजर बाबा के आगे कोई टिक नहीं पाएगा... गाया तो सब लोग ताली बजाकर सराहना की।
जब इकाई, दहाई पढ़ने लगे औराई विधायक
समारोह में सांसद और विधायकों ने भी केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। मंच पर संबोधन के दौरान औराई विधायक दीनानाथ भास्कर एक परियोजना के बारे में बता रहे थे। इसमें लिखे शब्दों को पढ़ने के दौरान वे इकाई, दहाई में अंकों को गिनने लगे। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों में इतनी धनराशि दे रही है कि उसका आंकलन करना मुश्किल है।
सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को गिनाया
प्रभारी मंत्री ने प्रेसवार्ता के दौरान सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को गिनाया। लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना और निशुल्क खाद्यान्न योजना से लाभान्वित लोगों की संख्या की जानकारी दी। उन्होंने 40 से अधिक विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, सांसद डॉ. विनोद बिंद, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर एवं ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेश कुमार, एसपी अभिनव त्यागी, पूर्व विधायक रविन्द्र त्रिपाठी, चेयरमैन ज्ञानपुर डॉ. घनश्यामदास, सुरियावां विनय चौरसिया समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article