{"_id":"69af1d42077f93f3000acf8a","slug":"fog-and-clouds-have-increased-farmers-worries-the-effect-of-humidity-also-remains-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-140030-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: धुंध और बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता, उमस का असर भी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: धुंध और बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता, उमस का असर भी बरकरार
विज्ञापन
सुबह के समय मौसम में छाया रहा धुंध। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। मौसम में हो रहे लगातार बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सुबह के समय धुंध और दिन में आसमान में छाए बादलों का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान करीब 17.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री के आसपास है। मौसम में बदलाव के बाद भी उसम का असर बना है। दूसरी तरफ किसान ऐसे में खेतों में खड़ी फसलों को लेकर चिंतित हैं। पिछले दो दिनों से जिले में सुबह के समय कोहरे जैसी हल्की धुंध दिखाई दे रही है। वहीं, दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा जा रहे हैं। मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिनों में बूंदाबांदी की आशंका जताई है, लेकिन फिलहाल किसी बड़े मौसम तंत्र के सक्रिय होने की जानकारी नहीं दी है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस बीच बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ाई हुई है। इस समय गेहूं, सरसों और चना समेत कई फसलें खेतों में तैयार होने की स्थिति में हैं। कहीं-कहीं सरसों की कटाई भी शुरू हो गई है। ऐसे में यदि बारिश हो जाती है तो फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ जाएगी। किसानों का कहना है कि फसल पकने के समय अगर मौसम खराब हो जाए तो पूरी मेहनत पर पानी फिर सकता है। कई जगहों पर पछेती गेहूं की फसल में बालियां निकालने लगी हैं, जबकि सरसों की कटाई भी शुरू होने वाली है। ऐसे में बारिश या तेज हवा से फसल गिरने का खतरा बना रहता है। कृषि विज्ञान केन्द्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय होने से मौसम में थोड़ा बदलाव देखा जा रहा है। वहीं तापमान में बढ़ोतरी के कारण भी सुबह के समय हल्की धुंध और दिन में बदली जैसी स्थिति बन रही है।
मौसम पर नजर रखें किसान
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने कहा कि किसान मौसम पर नजर बनाए रखें। इस समय हल्की बूंदाबादी की संभावना बन रही है। अगर ऐसा होता है तो फसलों को कोई खास परेशानी नहीं है, लेकिन अगर अधिक बारीश होती है तो सब्जियों की फसलों के साथ-साथ सरसों और चना की फसलों को नुकसान हो सकता है।
इस समय बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवा उठ रही है। इसके चलते पूर्वांचल में हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं। इससे अभी बारिश की संभावना तो कम है पर अगले रविवार से मौसम परिवर्तन होने वाला है। इससे बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। - सर्वेश बरनवाल, मौसम विशेषज्ञ।
Trending Videos