फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Inauguration of a camp to serve Kanwariyas

Bhadohi News: कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर का शुभारंभ

Sun, 02 Aug 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of a camp to serve Kanwariyas
दीप जलाकर कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ करते एसडीएम। स्रोत- गायत्री परिवार
भदोही। पवित्र श्रावण मास का शुभारंभ हो गया है। इसके लिए भदोही नगर में कांवड़ियां सेवा शिविरों के खुलने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को गायत्री परिवार की ओर से औराई रोड पर शिविर का एसडीएम राजेंद्र प्रसाद यादव ने दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया। एसडीएम ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ परंपराओं में से एक है।
विज्ञापन

इन शिविरों में कांवड़ियों की सेवा समाज सेवा, सौहार्द और मानवता का प्रतीक माना जाता है। कहा कि गायत्री परिवार की सेवा और समर्पण की भावना वर्षों पुरानी है। गायत्री परिवार के फूलचंद मौर्य ने बताया कि इस शिविर में विंध्याचल से पवित्र गंगाजल लेकर पवित्र कांवड़ यात्रा पर जाने वाले कांवड़ियों की सेवा की जाएगी। मौके पर मौजूद डॉ. श्यालाल मौर्य ने बताया कि उनकी ओर से कांवड़ियों के लिए प्राथमिक उपचार और दवाईयों की व्यवस्था रहेगी। इस दौरान रमाशंकर द्विवेदी, डॉ.राजेंद्र मौर्य, सुभाष मौर्य, प्रदीप बरनवाल, विनीत बरनवाल, दीपचंद मौर्य, धीरज सिंह, श्रीकांत राय, राज नारायण मौर्य, प्रेम मोदनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed