{"_id":"69f3a65969a346590109bea7","slug":"notice-to-three-officers-including-cmo-for-negligence-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-142470-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: लापरवाही पर सीएमओ समेत तीन अधिकारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: लापरवाही पर सीएमओ समेत तीन अधिकारियों को नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीएम शैलेष कुमार ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान विकास कार्यों की प्रगति ठीक नहीं मिलने पर उन्होंने सीएमओ समेत तीन अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया। बैठक के दौरान विकास कार्यों में प्रगति ठीक नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। गोवंश संरक्षण की समीक्षा में हरे चारे की बुवाई में प्रगति न होने और कार्य के प्रति उदासीनता पाए जाने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में गोल्डन कार्ड योजना की प्रगति अत्यंत खराब पाई गई। सीएमओ के अलावा संबंधित नोडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा। चेतावनी दी कि जवाब संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही लापरवाही की शिकायत मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। गेहूं खरीद की समीक्षा के दौरान डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया कि निर्धारित समय 15 जून तक लक्ष्य की तुलना में शत-प्रतिशत गेहूं खरीद सुनिश्चित कराएं। उन्होंने आगाह किया कि गेहूं खरीद में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। लापरवाही की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।नत्थईपुर रोड मुआवजा प्रकरण में अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ने बताया कि मुआवजा वितरण के लिए छह जूनियर इंजीनियर एवं आठ लिपिकों को लगाकर भुगतान कराया जा रहा है। डीएम ने निर्देश दिया कि किसानों को मुआवजा का भुगतान समय से किया जाए।
Trending Videos