फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notices issued to five fertilizer and seed dealers

Bhadohi News: पांच खाद-बीज विक्रेताओं को नोटिस, नौ सैंपल जांच को भेजा

Sat, 08 Aug 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to five fertilizer and seed dealers
ज्ञानपुर। डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को कृषि विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने औराई, भदोही और ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र की 38 खाद और बीज की दुकानों की जांच किया। निरीक्षण के दौरान पांच दुकानें बंद पाई गई। सभी को नोटिस भेजते हुए नौ दुकानों से बीज और खाद का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। मानसूनी सीजन में सबसे अच्छी बारिश होने के बाद किसान धान की फसल में यूरिया और कीटनाशक का छिड़काव करना शुरू कर दिए हैं। जिससे सहकारी समितियों से लेकर निजी दुकानों पर किसानों की भीड़ पहुंच रही है। खाद और कीटनाशक की संभावित कालाबाजारी को रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर टीम गठित की गई है। शुक्रवार को उप निदेशक कृषि डॉ. राम प्रवेश ने भदोही, जिला कृषि अधिकारी ईरम मिर्जा ने ज्ञानपुर और भूमि संरक्षण अधिकारी हरिओम मिश्रा, प्राविधिक सहायक अजीत कुमार ने औराई तहसील क्षेत्र में कुल 38 दुकानों की जांच किया। इन केंद्रों पर फर्म का नाम प्रदर्शित नहीं मिला। कृषि अधिकारी ने बताया कि नौ सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed