{"_id":"6a763c96286614457702a7ad","slug":"pharmacy-education-a-cornerstone-of-the-healthcare-sector-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-146932-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मेसी का अध्ययन स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र का एक मुख्य आधार : प्रो. आकाश वेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मेसी का अध्ययन स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र का एक मुख्य आधार : प्रो. आकाश वेद
विज्ञापन
केएनयू के जंतु विज्ञान विभाग में गोष्ठी में मौजूद अतिथि वक्ता। स्रोत शिक्षक
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। काशी नरेश विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में शुक्रवार को कॅरिअर इन फार्मेसी इन मॉडर्न हेल्थकेयर विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वर्तमान परिवेश में फार्मेसी के महत्व एवं उसकी जरूरत पर प्रकाश डाला गया। इसके अध्ययन पर जोर दिया गया। मुख्य वक्ता डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ के फार्मेसी विभाग के अध्यक्ष प्रो. आकाश वेद ने कहा कि फार्मेसी का अध्ययन स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र का एक मुख्य आधार है, जो नई व कारगर दवाओं की खोज, निर्माण और सुरक्षित उपयोग और साथ ही देखभाल को भी सुनिश्चित करता है। यह क्षेत्र छात्रों को चिकित्सा, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान का ज्ञान देकर करियर के कई उत्तम विकल्प प्रदान करता है।
विशिष्ट विशेषज्ञ वक्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के निदेशक प्रो अमित कुमार निगम ने कहा कि फार्मेसी अध्ययन स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का एक मुख्य आधार है। यह छात्रों को दवाओं के निर्माण, उनकी सुरक्षा, रासायनिक संरचना और रोगियों की देखरेख का गहन ज्ञान देता है।
लखनऊ विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के प्रो अभिषेक कुमार राय ने रसायन और जीव विज्ञान के जरिए नए और प्रभावी यौगिक तैयार करने व तकनीकी एकीकरण जैसे कि नैनो-मेडिसिन और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों को अपनाना पर बल दिया। अध्यक्षता कर रहीं विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो उमा श्रीवास्तव ने उपस्थित छात्रों, अतिथियों एवं वक्ताओं का स्वागत कर विश्वविद्यालय के विकास पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रो. रमेश चंद्र यादव, श्रीश कुमार सिंह, प्रो.बालकेश्वर, प्रो. कल्पना अवस्थी, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, सहायक कुलसचिव सुरेश कुमार सिंह, डॉ. सिमी, डाॅ. आज़म, डाॅ. शिखा मेहता, डाॅ आकांक्षा व डॉ. अजय कुमार यादव आदि रहे।