{"_id":"69f641822513b442a3046cda","slug":"ors-counters-to-be-set-up-in-the-opd-building-to-provide-protection-against-heatstroke-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-142526-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: लू से बचाव के लिए ओपीडी भवन में बनेंगे ओआरएस काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: लू से बचाव के लिए ओपीडी भवन में बनेंगे ओआरएस काउंटर
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भीषण गर्मी में लू से बचाव के लिए जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर लू वार्ड सहित परिसर में दो से तीन स्थानों पर ओआरएस काउंटर बनाए जाएंगे। सीएमओ डॉॅ. एसके चक ने जिले के सभी अस्पतालों के अधीक्षकों को पत्र जारी कर यह व्यवस्था दुरूस्त किए जाने का निर्देश दिया है। ये काउंटर ओपीडी भवन, दवा कक्ष के आस-पास बनाया जाएंगे। विभागीय स्तर से इसकी लगातार मॉनीटरिंग भी की जाएगी।
जिले में इन दिनों दिन में तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जा रहा है। बीते दो दिन से मौसम में बदलाव के बाद तापमान में गिरावट जरूर आई, लेकिन शनिवार को तीखी धूप का असर एक बार फिर से देखने को मिला। आने वाले दिनों में लू के असर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी इसकी लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। जिले के 28 अस्पतालों में 90 लू से पीड़ित मरीजों के लिए बेड आरक्षित हैं। वहीं अब अस्पताल परिसर में ओआरएस काउंटर भी बनाए जाएंगे। अस्पताल परिसर में ओपीडी भवन, दवा काउंटर, लू वार्ड में ओआरएस काउंटर बनाए जाएंगे। जहां एक ग्लास भी रखा जाएगा। ताकि अस्पताल आने वाले मरीज, तीमारदार घोल का लाभ उठा सकें। नियमित काउंटर की स्थिति देखी जाएगी। जिला अस्पताल, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय के अलावा छह सीएचसी, 20 पीएचसी सहित कुल 28 स्वास्थ्य केंद्रों पर रोजाना 5000 से 5500 की ओपीडी होती है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि 28 सेंटरों पर लू वार्ड बनाए गए हैं। बड़े अस्पताल परिसर में तीन और सीएचसी, पीएचसी में दो ओआरएस काउंटर बनाए जाएंगे। मरीजों, तीमारदारों की सुविधानुसार इसे बढ़ाया जा सकता है।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि ओआरएस घोल पीने के कई फायदे हैं। दस्त, उल्टी, गर्मी या अत्यधिक पसीने के कारण शरीर में हुई पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स (नमक) की कमी को तेजी से पूरा करता है। यह बच्चों और वयस्कों में डिहाइड्रेशन को रोकता है। इसके अलावा थकान कम करने और कमजोरी से राहत मिलती है। जरूरी नहीं है कि जो बीमार हैं, वे व्यक्ति ही घोल पिएं। इसे हर कोई पी सकता है।
Trending Videos