सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shubham of Sarauli murdered in Mumbai, stabbed to death in 11 places

Bhadohi News: सरौली के शुभम की मुंबई में हत्या, शरीर पर 11 जगह चाकूओं के निशान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Shubham of Sarauli murdered in Mumbai, stabbed to death in 11 places
मृतक शुभम तिवारी। फाइल फोटो
विज्ञापन
औराई। उगापुर सरौली निवासी शुभम तिवारी (30) की बीते मंगलवार की रात में मुंबई के नालासोपारा में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसका शव मिला है। उसके पीठ, पेट, हाथ और सिर पर चाकूओं के हमले के 11 निशान मिले। बृहस्पतिवार को शुभम का शव मुंबई से लेकर परिजन घर पहुंचे। मृतक के पिता कृपाशंकर तिवारी ने बताया कि उनके पांच बेटों में शुभम सबसे छोटा था। लगभग दो साल से मुंबई के नालासोपारा में रहकर पेंटिंग का काम करता था। उसके साथ पवन उर्फ बऊ, विजय, हरिश्चंद्र, गेदुर, जय बिंद निवासी सरौली उगापुर औराई और जौनपुर के जगदीशपुर निवासी संतोष सिंह और पिंटू सिंह भी काम करते थे। आरोप लगाया कि उसके बेटे शुभम की सैलरी करीब दो सालों से रुकी हुई थी। सैलरी मांगने पर टाल-मटोल कर दिया जाता था। मंगलवार की रात में लगभग साढ़े दस बजे मुंबई की नालासोपारा पुलिस के माध्यम से सूचना मिली की उनके बेटे की हत्या हो गई है। शुभम के चेहरे, पेट और शरीर के कई हिस्सों पर 11 चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक के बड़े भाई विशाल तिवारी ने 12 लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद मुंबई पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने औराई थाने में प्रार्थना दिया है। मामले की जांच और हत्यारोपियों पर कार्रवाई की मांग की। भोगांव गंगा घाट पर बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed