{"_id":"694af115ad64c4eb56034861","slug":"25148-voters-increased-in-villages-in-five-years-bijnor-news-c-28-1-smrt1010-144002-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गांवों में पांच साल में बढ़ गए 25,148 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गांवों में पांच साल में बढ़ गए 25,148 मतदाता
विज्ञापन
विज्ञापन
- पंचायत चुनाव के लिए गांवों की मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का कार्य पूरा हुआ
- वर्ष 2021 के चुनाव के दौरान थे 7,93,950 मतदाता तो अब 8,19,098 हो गए
- मतदाता सूची पर 30 दिसंबर तक आपत्ति मांगी, निस्तारण कर अंतिम सूची जारी होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के गांवों में पांच साल में 25,148 मतदाता बढ़े हैं। इस तरह जहां वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में 7,93,950 मतदाता थे तो अब 8,19,098 मतदाता हो गए हैं। पंचायत चुनाव के लिए गांवों की मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का कार्य पूरा होने के बाद यह स्थिति सामने आई है। अब मतदाता सूची पर 30 दिसंबर तक आपत्ति मांगी गई है और इनका निस्तारण करके अंतिम सूची जारी की जाएगी।
पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चल रहा था। इसमें मृतकों व यहां से दूसरी जगह जाने वालों के वोट काटे गए और नए वोट जोड़े गए हैं। इसके अलावा लोगों ने संशोधन भी कराया है। इस तरह जिले में नए 1,06,423 वोट नए बनाए गए हैं और 81,275 वोट काटे गए हैं। इन काटे गए वोटों में वही लोग शामिल है जो मर चुके हैं या अन्य जगह जाकर वोट बनवा लिया है। इनके अलावा 9,834 मतदाताओं ने संशोधन कराया है।
- बड़ौत में सबसे ज्यादा तो खेकड़ा में कम बढ़े
बड़ौत ब्लॉक में पांच साल में सबसे ज्यादा 7,220 वोट बढ़े हैं। इसके बाद बिनौली में 5,789 वोट बढ़े हैं और छपरौली में 5,470 वोट बढ़े। बागपत में 2,805 और पिलाना में 2,664 वोट बढ़े। सबसे कम वोट खेकड़ा में केवल 1,200 बढ़े हैं।
इस तरह हो गई मतदाताओं की संख्या
ब्लॉक वर्ष 2021 वर्ष 2025
बागपत 1,22,769 1,25,574
पिलाना 1,26,125 1,28,789
बड़ौत 1,75,579 1,82,799
बिनौली 1,62,658 1,68,447
छपरौली 1,13,070 1,18,540
खेकड़ा 93,749 94,949
--
पंचायत चुनाव के लिए प्रथम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस पर किसी को आपत्ति दर्ज करानी है तो वह 30 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं। जितनी आपत्ति आएंगी, उनका निस्तारण करके फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी। - विनीत उपाध्याय, एडीएम
Trending Videos