{"_id":"69c18f4e752c09aa670c8f56","slug":"a-bullet-fired-from-a-pistol-suddenly-hit-the-daughter-father-arrested-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-175295-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तमंचे से अचानक चली गोली बेटी को लगी, पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तमंचे से अचानक चली गोली बेटी को लगी, पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पैर में संदिग्ध घाव होने पर अस्पताल में छह साल की बालिका को भर्ती कराने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर कर दिया है। दरअसल बाइक पर चलते हुए अचानक ट्रिगर दबने से गोली चली और बेटी को जा लगी। पुलिस ने बालिका के पिता को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
गांव नरुल्लापुर का रहने वाला शौकीन, पत्नी और छह साल की बेटी राहत को संग लेकर ईद मनाने के लिए रिश्तेदारी में गया था। रिश्तेदारी में ईद मिलने के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में बालिका राहत घायल हो गई। जिसके पैर में गोली लगने का निशान था। शौकीन, बेटी को लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचा। इसके बाद रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो शौकीन ने बताया कि उसने गोली चलने की आवाज सुनी थी। बाद में वह अपने बयान बार बार बदलता रहा। पुलिस ने गहनता से पड़ताल की तो सामने आया कि शौकीन अपने साथ तमंचा लेकर गया था। सड़क के गड्ढों में किसी तरह से तमंचे का ट्रिगर दब गया और गोली चली, जोकि राहत के पैर में जा लगी थी। शहर कोतवाल रामप्रताप ने बताया कि बाइक पर बालिका अपने पिता के पीछे बैठी थी। चलती बाइक पर शौकीन की कमर में लगा तमंचा चला और गोली बालिका को जा लगी। आरोपी शौकीन को गिरफ्तार करते हुए तमंचा बरामद कर लिया गया है।
Trending Videos