{"_id":"6a6e51f3bd859175c0049020","slug":"admission-process-begins-on-samarth-portal-admissions-will-be-locked-by-august-4-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-186556-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: समर्थ पोर्टल पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 4 अगस्त तक होंगे एडमिशन लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: समर्थ पोर्टल पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 4 अगस्त तक होंगे एडमिशन लॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से संबद्ध जनपद के सभी राजकीय, संघटक, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शनिवार से शुरू हुई। चयनित अभ्यर्थी प्रवेश चार अगस्त तक समर्थ पोर्टल पर लॉक किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। महाविद्यालय एक अगस्त को मेरिट एवं वरीयता सूची जारी कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेंगे। चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश समर्थ पोर्टल पर एक से चार अगस्त तक लॉक किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालयों को प्रवेश लॉक करने से पहले प्रत्येक छात्र-छात्रा के पंजीकरण फॉर्म का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। यदि फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि मिलती है तो उसका सुधार महाविद्यालय स्तर पर कराने के बाद ही प्रवेश लॉक किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने पत्र में स्पष्ट किया है कि समर्थ पोर्टल पर प्रवेश लॉक होने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जाएगा। ऐसे में किसी भी त्रुटि की जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी। इसके साथ ही बिना छात्र-छात्रा की लिखित सहमति के किसी भी अभ्यर्थी का प्रवेश लॉक नहीं किया जाएगा। महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि लिखित सहमति प्राप्त करने के बाद ही प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने सभी महाविद्यालयों से निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सत्र संचालन में अनावश्यक विलंब न होने देने को कहा है।