फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Erosion changed the course of the Ganga

Bijnor News: कटान ने बदली गंगा की धारा

Sun, 02 Aug 2026 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Erosion changed the course of the Ganga
आलम फरीदी
विज्ञापन

जलीलपुर। गंगा जलस्तर के साथ ही कटान और सड़क बन रही है बाढ़ का सबब। गांव रायपुर खादर के सामने गंगा कटान कर रही है। फसलों व आबादी में पानी घुसा है। गंगा पुल से पांच किलोमीटर दूर हाईवे पर नदी का नजारा हैं जबकि गंगा पुल के नीचे चार पिलरों के बीच पानी की बूंद नहीं है।
2021 में गंगा पर पुल और सड़क बन जाने के बाद गांव रायपुर खादर, जलालपुर खादर व मीरापुर सीकरी आदि के साथ ही करीब आधा दर्जन गांव की आबादी व एक दर्जन गांव के सैकड़ों किसानों की करीब 50 हजार बीघा कृषि भूमि में पानी घुस जाता है। बीते तीन दिनों से क्षेत्र में गंगा का पानी मुख्य धारा से पांच किलोमीटर दूर तक बह रहा है, जबकि गंगा पुल के निकट बाढ़ जैसे हालात नहीं है।
विज्ञापन

गांव वासियों सर्वजीत सिंह, कुलदीप कुमार, करतार सिंह आदि ने बताया गंगा का जलस्तर इतना अधिक नहीं जो खेतों व आबादी में पानी घुस जाए। बताया रायपुर खादर के सामने कटान होने से गंगा का पानी आया है। गांव वासियों की बात की हकीकत जानने के लिए शनिवार को गंगा पुल पर जाकर देखा तो गंगा का रौद्र रूप नहीं दिखा। गंगा के निकट देखने पर बाढ़ जैसे हालात नहीं लगे। पुल के नीचे चार पिलरों के बीच पानी की एक बूंद नहीं थी लेकिन गांव नारनौर और गंगा पुल के बीच छोईया नदी के आस-पास बाढ़ जैसे हालात नजर आए। छोईया नदी से आगे जाने पर सड़क के दक्षिणी किनारे पर जंगल में बहुत कम पानी नजर आया जबकि उत्तरी दिशा में फसलें जलमग्न दिखाई दी। गंगा पुल और पांडवनगर पुलिस चौकी के बीच बनी ऊंची सड़क ने पानी का बहाव रोका हुआ है। सड़क के नीचे पानी निकासी के लिए इंतजाम नाकाफी हैं। पानी निकासी न होने से यही पानी गांव व फसलों में घुस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रायपुर खादर व मीरापुर सीकरी के गांववासियों ने गंगा का पानी गांव तक आने से पहले गंगा पर जाकर देखा था। गांव वासियों ने कटान की वीडियो बनाकर वायरल की थी। गांव नारनौर से गंगा पुल तक का नजारा देखने से लगता है कि गांव वासियों की बात सही है। कटान होने से ही गांव की तरफ पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed