{"_id":"6a6e5311a4af9f6ea70103e9","slug":"after-the-jalabhishek-i-will-make-my-parents-take-a-bath-with-ganga-water-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-186578-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जलाभिषेक के बाद माता-पिता को गंगाजल से कराऊंगा स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जलाभिषेक के बाद माता-पिता को गंगाजल से कराऊंगा स्नान
विज्ञापन
नजीबाबाद- मासूम बेटे के साथ कलश कांवड़ ले जाते कासगंज के भोले। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली/नजीबाबाद। सावन मास में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने को शिवभक्तों का कांवड़ मार्गों पर आवाजाही बढ़ गई है। मोटा महादेव मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग बम भोले के जयकारों से गूंज रहे हैं।
सुंदर झांकी और कलश कांवड़ में गंगाजल लेकर शिवभक्त आस्था और विश्वास के साथ शिवालय की ओर बढ़ रहे हैं। अपने सात साल के मासूम बेटे और भाई के साथ कलश कांवड़ में गंगाजल लेकर जा रहे भोले श्यामवीर बोले भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के बाद अपने माता-पिता को गंगाजल से स्नान कराऊंगा।
सावन माह में शिवभक्तों का जत्था भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के आस्था और जोश के साथ नाचने-गाते गुजर रहा है। शनिवार को नगर से कलश कांवड़ में गंगाजल लेकर जा रहे जनपद कासगंज के गांव उकुर्री निवासी भोले श्यामवीर ने बताया कि वह दूसरी बार गंगाजल से भोले नाथ का जलाभिषेक करेंगे। पहली बार 41 लीटर और अबकी बार 45 लीटर गंगाजल कलश में भरा है। सात साल का बेटा गंगेश और भाई रिंकू यात्रा के सहयोगी है।
विज्ञापन
करीब 300 किलोमीटर की यात्रा के लिए रोजाना 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। पहले यात्री 11 दिन में पूरी की थी। अबकी बार मासूम बेटा पैदल उनके साथ चल रहा है। बुलंदशहर से करीब 11 शिवभक्तों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।
जत्थे में शामिल आकाश छोटू हिमांशु अंकित कपिल अभिषेक आदि ने बताया कि उनका जत्था पांच सालों से भगवान शंकर का शिवरात्रि पर जलाभिषेक करता आ रहा है।