फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Agreement reached, farmers' protest ends

Bijnor News: सहमति बनी, किसानाें का धरना खत्म

Thu, 23 Jul 2026 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Agreement reached, farmers' protest ends
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले कलक्ट्रेट में चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन बुधवार शाम को समाप्त हो गया। डीएम जसजीत कौर की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं किसान नेताओं के बीच चली समझौता वार्ता में सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने धरना समाप्त कर दी।
विज्ञापन

गुलदार से निजात, बिजली के बढ़े लोड कम करने, बकाया भुगतान, भाकियू कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमें आदि बिंदुओं को लेकर भाकियू टिकैत का कलक्ट्रेट में मंगलवार को प्रदर्शन के बाद अनिश्चितकालीन धरना आरंभ हो गया था। दिन में धरना स्थल पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान, प्रदेश महासचिव ठाकुर रामावतार सिंह, जिला महासचिव देवराज सिंह, मुख्य महासचिव मुकेश जंघाला ने विभिन्न मुद्दों को उठाया। संगठन के मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी ने बताया कि बुधवार शाम को डीएम की अध्यक्षता में वन विभाग, बिजली, एसडीएम, पुलिस के अधिकारी व किसान नेताओं के प्रतिनिधि मंडल के घंटों वार्ता हुई। उन्होंने बताया वार्ता सभी बिंदुओं पर सहमति बनी। जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने कहा कि वादा खिलाफी हुई तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। धरना स्थल पर बाबूराम तोमर, सोमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सत्यवीर सिंह, कविराज सिंह, डॉ. विजय चौधरी, मोनू प्रधान, धर्मेंद्र राणा, चंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed