{"_id":"6a611f7e08b080a43903c0f7","slug":"cow-slaughter-accused-injured-in-encounter-two-escape-bijnor-news-c-27-1-bij1009-185666-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मुठभेड़ में गोहत्या का आरोपी घायल, दो भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मुठभेड़ में गोहत्या का आरोपी घायल, दो भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर। थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर कलियां के जंगल में गोहत्या की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गोवंशीय मांस, गोहत्या में प्रयुक्त उपकरण, तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली कि गांव भवानीपुर कलियां के जंगल में कुछ लोग गोहत्या कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। टीम को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गांव भवानीपुर निवासी लईक के पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में उसने अपने भागे साथियों के नाम गांव अथाई जमरूदीन निवासी सुल्तान पुत्र अमीनुद्दीन और आसिम पुत्र छुन्नू बताए हैं।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बैल का मांस, गोहत्या में प्रयुक्त दो चापड़, एक छुरी, लोहे की रॉड, लकड़ी का गुटका, एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की टीवीएस स्पोर्ट बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, पुलिस टीम पर फायरिंग तथा अन्य संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश करने के बाद उसका चालान कर दिया है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी सुल्तान थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।