{"_id":"6a612004801127c0100376d4","slug":"pg-registration-till-30th-applications-will-be-submitted-in-colleges-till-31st-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-185684-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पीजी पंजीकरण 30 तक, कॉलेजों में 31 तक जमा होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पीजी पंजीकरण 30 तक, कॉलेजों में 31 तक जमा होंगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं की सुविधा को देखते हुए प्रवेश प्रक्रिया की समयसीमा बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 30 जुलाई तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर अपनी पसंद के महाविद्यालय का चयन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के साथ ही मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर और अमरोहा जनपद के राजकीय, संघटक, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में पीजी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। पंजीकरण के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को पंजीकरण फॉर्म के साथ आवेदन पत्र संबंधित महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय परिसर में 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। इसके बिना प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि तकनीकी या अन्य किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।