{"_id":"6a6e51dca79a4e1bc80a83a0","slug":"apply-online-for-admission-in-iti-by-august-4-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-186533-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आईटीआई में प्रवेश के लिए 4 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आईटीआई में प्रवेश के लिए 4 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए जनपद के समस्त राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि विभिन्न व्यवसायों तथा टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित चार राजकीय आईटीआई संस्थानों के 10 दीर्घकालीन व्यवसायों में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डीएम ने जनपद के सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि चार अगस्त अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठाएं।
-आवेदन में त्रुटियों के संशोधन को मिलेगा दो दिन का समय
डीएम ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों के संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को 48 घंटे (दो दिन) का अवसर प्रदान किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत विवरण एवं दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
-यह है प्रवेश पंजीकरण शुल्क
प्रवेश पंजीकरण शुल्क की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये तथा समस्त महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
-अभ्यर्थी ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
अधिकारियों के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन सबमिशन ऑफ एप्लिकेशन फॉर एडमिशन फॉर सेशन 2026-27 फॉर गवरमेंट व प्राइवेट आईटीआई लिंक के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों को अपने मोबाइल नंबर का ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र पूर्ण करने के उपरांत अभ्यर्थी प्रोसिड फॉर पेमेंट लिंक पर क्लिक कर आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। शुल्क जमा होने के बाद अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट प्राप्त कर सकेंगे।