{"_id":"6a6e51462ff8972b3f0a6a50","slug":"auto-and-bus-operators-clash-over-picking-up-passengers-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-186540-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सवारी बैठाने को लेकर आटो और बस संचालक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सवारी बैठाने को लेकर आटो और बस संचालक भिड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन के कारण वाहनों का टोटा होने से यात्री परेशान हैं। नगर के मुख्य नगीना चौराहे पर यात्री वाहन नहीं आने से अब दुर्गा विहार कॉलोनी के निकट हाईवे किनारे यात्रियों का जमावड़ा लगा हुआ है। सवारियां बैठाने को लेकर ऑटो व बस चालकों में होड़ लगी है। शनिवार को सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालक व बस संचालक भिड़ गए। उनके बीच करीब एक घंटे तक तनातनी रही। बाद में पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत किया।
ऑटो चालक भीम सिंह, मोहम्मद नदीम, इलियास, इमरान, दानिश आदि का कहना है कि वह नगीना चौराहे से सवारी बैठाकर लाते हैं, लेकिन दुर्गा विहार पुलिस चेक पोस्ट पर पुलिस की मौजूदगी में बस संचालक दबंगई दिखाकर उनके ऑटो से सवारियों को उतार लेते हैं। उन्होंने बस संचालकों पर पुलिस से मिलीभगत होने का आरोप लगाया। कहा कि उनके पास सभी दस्तावेज और परमिट आदि होने के बाद भी उन्हें सवारी लेकर नहीं जाने दिया जा रहा। बस संचालकों पर अवैध तरीके से उनके परमिट आदि चेक करने का आरोप लगाया। ऑटो चालकों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में ही बस संचालक अपनी मनमानी कर रहे है। ऐसी स्थिति में उनकी सामने आजीविका का संकट खड़ा हो रहा है। ऑटो चालकों व बस संचालकों के बीच तनातनी की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया।
उधर ऑटो चालकों ने पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह के आवास पर पहुंच बस संचालकों और पुलिस की मनमानी के बारे में अवगत कराया। पूर्व विधायक ने प्रशासन से बात कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। एएसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित कर दिया है कि वह मामले को गंभीरता से लेकर जांच के बाद कार्रवाई करें।