{"_id":"6a683b50530325d6cb0b6463","slug":"bijnor-15-year-old-boy-stabs-13-year-old-friend-in-the-stomach-incident-occurred-while-playing-cards-fir-re-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: 15 साल के लड़के ने 13 वर्ष के दोस्त के पेट में घोंपा चाकू, ताश खेलते समय की वारदात, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: 15 साल के लड़के ने 13 वर्ष के दोस्त के पेट में घोंपा चाकू, ताश खेलते समय की वारदात, हालत गंभीर
Tue, 28 Jul 2026 10:47 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:47 AM IST
सार
चांदपुर में सानिब अपने दोस्त के साथ ताश खेल रहा था। तभी कहासुनी होने पर दोस्त ने सानिब के पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने किशोर और उसके पिता समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेल-खेल में दोस्त ने 13 साल के किशोर के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगने से घायल हुए बालक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर पुलिस ने आरोपी किशोर, उसके पिता समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव हीमपुर बुजुर्ग निवासी मोहम्मद नईम का बेटा सानिब (13) रविवार शाम 7:45 बजे दुकान पर सामान ले गया। दुकान के पास ही सानिब को उसके 15 वर्षीय दोस्त ने ताश खेलने के लिए रोक लिया। खेलते खेलते आरोपी किशोर ने सानिब के पेट में चाकू घोंप दिया। सानिब की मां राजिया ने बताया कि चाकू लगते ही सानिब चिल्लाते हुए भागने लगा। कुछ ही दूर पर बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर से गुजर रहा सानिब का तहेरा भाई गांव के डॉक्टर के पास ले गया। हालत गंभीर देखते हुए चांदुपर अस्पताल लाए, जहां से बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। घायल की मां ने बताया कि अभी भी सानिब की हालत ठीक नहीं है। उधर घायल के पिता मोहम्मद नईम ने तहरीर देकर आरोपी किशोर, उसके पिता समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों से जान-माल का खतरा बताते हुए पुलिस से कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ये बोले सीओ
किशोर को चाकू मारने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- देश दीपक सिंह, सीओ चांदपुर
ये भी देखें...
Saharanpur: देवबंद में चार दोस्तों ने की युवक की हत्या, घर से बुलाकर ले गए और मार डाला, सामने आई ये वजह
किशोर को चाकू मारने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- देश दीपक सिंह, सीओ चांदपुर
ये भी देखें...
Saharanpur: देवबंद में चार दोस्तों ने की युवक की हत्या, घर से बुलाकर ले गए और मार डाला, सामने आई ये वजह