सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Dead body of newly married woman found hanging on mother-in-law's 13th birthday

Bijnor: फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, दो माह पहले हुई थी शादी; एक दिन पहले ही हुई थी सास की तेरहवीं

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 02 Mar 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

नजीबाबाद के गांव काशीरामपुर में नितिन की पत्नी नीलम का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मायके वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। 

Bijnor: Dead body of newly married woman found hanging on mother-in-law's 13th birthday
नीलम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जनपद बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव काशीरामपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 22 वर्षीय नीलम ने रविवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos

 

जानकारी के अनुसार, काशीरामपुर निवासी नितिन कुमार का विवाह लगभग दो माह पूर्व ही बढ़ापुर निवासी नीलम के साथ संपन्न हुआ था। घटना से कुछ दिन पूर्व ही नितिन की मां जग्गो देवी का कैंसर से निधन हो गया था। रविवार को जग्गो देवी की तेरहवीं का कार्यक्रम था। सोमवार तड़के घर में नीलम का शव पंखे से लटका मिला। पति नितिन कुमार जब सोकर उठा तो पत्नी को फंदे पर लटका देखा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह और थाना प्रभारी राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने नीलम के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।
 

मृतका नीलम की मां मालवती और भाई राजा घटना की सूचना पाकर गांव पहुंच गए। हालांकि, अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद आगे की जांच की जा सकेगी और मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, लेकिन सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed