सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Young man sacrificed his life in unrequited love, cried and pleaded but the girl did not agree

Bijnor: एकतरफा प्यार में युवक ने दी जान, रोया-गिड़गिड़ाया मगर नहीं मानी युवती, खा लिया जहर

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 02 Mar 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
सार

राजा का ताजपुर में अभिषेक पड़ोस की युवती से प्यार करता था। अब युवती का रिश्ता भी तय हो गया था। अभिषेक ने युवती व उसके परिजनों को मनाने की काफी कोशिश की, मगर वे नहीं माने।

Bijnor: Young man sacrificed his life in unrequited love, cried and pleaded but the girl did not agree
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एकतरफा प्रेम में एक युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर अपनी जान दे दी। राजा का ताजपुर क्षेत्र में हुई इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मृतक अभिषेक (24) पड़ोस की ही एक युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती और उसके परिजनों की असहमति के चलते यह प्रेम कहानी अधूरी रह गई। युवक के पिता ने युवती और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। 
Trending Videos

 

जानकारी के अनुसार, ताजपुर निवासी अभिषेक देहरादून की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह लंबे समय से अपनी पड़ोस की युवती से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। हालांकि, युवती और उसके परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी, जिसकी बारात आने वाली 10 मार्च को आनी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब अभिषेक को युवती की शादी तय होने की खबर लगी, तो वह तीन दिन पहले देहरादून से ताजपुर लौट आया। उसने युवती और उसके परिजनों पर शादी तोड़ने और उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया। परंतु, परिजनों के इनकार करने पर अभिषेक गहरे सदमे में चला गया। शुक्रवार की रात, उसने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 

इस घटना के बाद मृतक अभिषेक के पिता ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने अपनी तहरीर में युवती और उसके परिजनों पर अपने बेटे को जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed