{"_id":"6a62f48413747b82c20b3763","slug":"bijnor-railway-trackman-dies-by-suicide-in-bijnor-family-finds-body-hanging-in-railway-colony-room-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: रेलवे ट्रैकमैन ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान, तनाव में था राकेश, दो दिन से ड्यूटी से था गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: रेलवे ट्रैकमैन ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान, तनाव में था राकेश, दो दिन से ड्यूटी से था गैरहाजिर
Fri, 24 Jul 2026 10:51 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:51 AM IST
सार
बिजनौर के नजीबाबाद में रेलवे कॉलोनी में रह रहे 30 वर्षीय ट्रैकमैन राकेश कुमार का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, राकेश पिछले कुछ दिनों से तनाव में था और आर्थिक परेशानी से भी जूझ रहा था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नजीबाबाद रेलवे कॉलोनी में रह रहे रेलवे के ट्रैकमैन राकेश कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार रात परिवार के लोग सो रहे थे। इसी दौरान राकेश कमरे में गया और फांसी लगा ली।
विज्ञापन
सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला शव
सुबह परिजनों ने राकेश का शव कमरे में कुंडे से लटका देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आर्थिक परेशानी और तनाव की बात सामने आई
बताया जा रहा है कि राकेश पिछले कुछ समय से तनाव में था। वह आर्थिक परेशानी से भी जूझ रहा था। परिजनों के अनुसार, वह पिछले दो-तीन दिन से ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन