{"_id":"6a626e8e0a6c71b1ce0e37a3","slug":"sp-leaders-manoj-paras-and-naeemul-hasan-reached-rampur-after-dodging-bijnor-news-c-27-1-bij1007-185761-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चकमा देकर रामपुर पहुंचे सपा नेता मनोज पारस और नईमुल हसन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चकमा देकर रामपुर पहुंचे सपा नेता मनोज पारस और नईमुल हसन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा/नगीना। पुलिस की निगरानी के बावजूद नगीना के सपा विधायक मनोज पारस और सपा नेता एवं पूर्व विधायक हाजी नईमुल हसन रामपुर प्रस्तावित धरने में पहुंच गए। पूर्व विधायक को धरना-प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस ने बुधवार सुबह से उनके आवास पर निगरानी रखी। इसके बावजूद वह पुलिस को चकमा देकर रामपुर पहुंच गए और प्रदर्शन में शामिल हुए।
उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाते हुए मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की। बृहस्पतिवार को रामपुर में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। पार्टी नेतृत्व ने विभिन्न जनपदों के प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों से बड़ी संख्या में रामपुर पहुंचने का आह्वान किया था।
नगीना के विधायक मनोज पारस को रोकने के लिए सीओ राजेश कुमार सोलंकी व थाना अध्यक्ष विकास कुमार पुलिस बल के साथ विधायक के कैंप कार्यालय पर उनके घर से बाहर निकलने का काफी देर इंतजार करते रहे, बाद में पता चला कि विधायक रात में ही रामपुर निकल गए थे।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन को सूचना थी कि विधायक बृहस्पतिवार की सुबह रामपुर जाने के लिए घर से निकलेंगे। विधायक ने बताया कि बुधवार की रात्रि जब वह अपने घर वापस आ रहे थे तो उनके घर के बाहर उन्होंने पुलिस की मौजूदगी देखी। उन्होंने तभी गाड़ी रामपुर के लिए रवाना कर दी थी।