{"_id":"69f89e44dab2355f680f95cd","slug":"bijnor-storm-and-rain-wreak-havoc-more-than-100-pillars-broken-power-cut-for-16-hours-in-70-villages-2026-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: आंधी-बारिश का कहर, 100 से अधिक खंभे टूटे, 70 गांवों में 16 घंटे बिजली गुल; आम की फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: आंधी-बारिश का कहर, 100 से अधिक खंभे टूटे, 70 गांवों में 16 घंटे बिजली गुल; आम की फसल को नुकसान
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 04 May 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार
आंधी के कारण रविवार पूरी रात और सोमवार को दिन में बिजली न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कर्मचारी दिनभर एक जगह से दूसरी जगह तार जोड़कर लाइन चालू करने के प्रयास में जुटे रहे।
आंधी से टूटा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिजनौर, धामपुर, शेरकोट, नजीबाबाद व नींदड़ू क्षेत्र में रविवार देर रात आई आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। कुछ क्षेत्र में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। जिले में हुई 24.2 मिमी बारिश होने से तापमान में गिरावट हुई, जिससे मौसम सोमवार को सुहावना रहा। तेज हवाओं से पेड़ टूटकर बिजली लाइनों व सड़कों पर गिर गए। इससे ग्रामीण अंचल, शहर, कस्बा क्षेत्रों विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
Trending Videos
आंधी और बारिश से टूटा खंभा।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर सर्किल की बात करें, तो तेज हवा व बारिश से 100 से ज्यादा खंभे टूट गए हैं। इससे बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शहर में पांच घंटे, तो गांवों में 16 से 18 घंटे तक बिजली गायब रही। किरतपुर क्षेत्र में हवा ज्यादा तेज होने से सबसे ज्यादा खंभे टूटे। इस कारण क्षेत्र में मंगलवार दोपहर तक आपूर्ति बहाल होगी। आंधी से आम की फसल को करीब 15 प्रतिशत का नुकसान हुआ, जबकि अन्य फसलों को बारिश से लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के भवन पर गिरा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
नगीना वेधशाला के अनुसार जनपद का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जिले में 24.2 एमएम बारिश मापी गई। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। उधर एसई धर्मराज सिंह ने बताया कि तेज हवा व बारिश से आपूर्ति बाधित हुई थी। 100 से ज्यादा खंभे टूटे। अधिकांश जगह आपूर्ति सुचारू कर दी गई। किरतपुर क्षेत्र में ज्यादा खंभे टूटे कल दोपहर तक उधर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
परिषदीय स्कूल की बिल्डिंग पर गिरा पेड़, लिंटर में आई दरार
नजीबाबाद की ग्राम पंचायत शेखपुर गढ़ू के दरियापुर क्षेत्र स्थित परिषदीय स्कूल की बिल्डिंग पर आंधी के कारण एक पेड़ गिर गया। इससे स्कूल की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई और लिंटर में दरार आ गई। कालागढ़ में रात्रि में आंधी व बारिश में पेड़ गिरने से रास्ता बाधित रहा। बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति गुल रही।

हीमपुर दीपा में 27, पैजनिया क्षेत्र में 60 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद
तेज हवा और बारिश से बिजलीघर उलेढ़ा/लदुपुरा से 27 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पेट्रोलिंग की टीमों ने ठप आपूर्ति को 10 घंटे बाद बहाल कराया। राजा का ताजपुर क्षेत्र में बारिश व हवा से पेड़ टूट कर गिरे। इससे आपूर्ति बाधित रही। पैजनिया बिजलीघर से जुड़े चार फीडर क्षेत्र में करीब 60 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। दोपहर 2 बजे तक आधे गांवों की आपूर्ति ही बहाल हो पाई। अवर अभियन्ता मनोज कुमार ने बताया कि आंधी से विभाग को एक लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

आंधी बारिश से 18 गांवों की विद्युत आपूर्ति वाधित
शेरकोट-धामपुर। तेज हवा व बारिश के दौरान कालागढ़ मार्ग पर विद्युत लाइन पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार रात डेढ़ बजे नगर के सभी फीडर बंद कर दिए गए। कई स्थानों पर फाल्ट होने के कारण मौसम ठीक होने के कई घंटों बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। उधर धामपुर नगर के मोहल्ला बाड़वान, शास्त्री नगर, स्टेट बैंक कालोनी कालागढ़ रोड नगीना चौराहा, क्षत्रिय नगर आदि इलाकों में सोमवार सुबह 11 बजे आपूर्ति सुचारु कराई गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि धामपुर प्रथम और द्वितीय खंड में करीब 18 से अधिक गांवों की बिजली ठप है।
उधर शेरकोट में हाईवे किनारे तीन पेड़ टूटकर 33 केवी लाइन पर गिर गए। हरेवली तिराहे के निकट केबिल वायर बॉक्स में फाल्ट हो गया। क्षेत्र में लगभग 16 घंटों तक आपूर्ति बाधित रही। नींदड़ू बिजलीघर के दोनों फीडरों के कई गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई।

तेज हवा से टूटा आम, बागवान परेशान
नींदड़ू में किसान अरशद अली, मसूद अहमद, मोहम्मद रफी और राजाराम का कहना है कि रविवार रात आई आंधी से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। बारिश से मक्का, चरी, बरसीम और गन्ने की फसल को फायदा हुआ है। तेज हवा से पेड़ों की डालियां टूट गईं।
ये भी देखें...
Saharanpur: आंधी-तूफान से पेड़ उखड़कर तारों पर गिरे, 100 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल, पानी को भी तरसी जनता