सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Talib and his two brothers sent to jail for attack on former MP Bharatendra Singh

Bijnor: पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर हमले में तालिब और उसके दो भाइयों को भेजा जेल, लगे हैं ये गंभीर आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 03 Apr 2026 12:50 PM IST
विज्ञापन
सार

चांदपुर मार्ग पर तालिब और उसके भाइयों की आरा मशीन सील लगी होने के बाद भी चल रही थी। प्रशासन की टीम आरा मशीन पर पहुंची। यहां पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह भी समर्थकों के साथ पहुंच गए। आरोप है कि पूर्व सांसद पर यहां हमला किया गया।

Bijnor: Talib and his two brothers sent to jail for attack on former MP Bharatendra Singh
गिरफ्तार तीनों भाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर हमला करने के आरोपी तालिब बंधुओं को पुलिस ने चालान कर अदालत में पेश किया। कोर्ट ने तीनों भाइयों को जेल भेज दिया। उन पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और बलवा करने का आरोप है। वहीं, सील तोड़कर आरा मशीन को अवैध तरीके से चलाने में तालिब की पत्नी के खिलाफ भी वन विभाग ने रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos

 

Bijnor: Talib and his two brothers sent to jail for attack on former MP Bharatendra Singh
चलती आरा मशीन की ड्रोन फुटेज। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला भाटान निवासी तुषार मलिक की तहरीर पर बुधवार की शाम तालिब, खालिद, आबिद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। रात में तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदपुर मार्ग स्थित तालिब बंधु की आरा मशीन सील लगी होने के बाद भी चल रही थी। इसकी ड्रोन वीडियो बनवाने के बाद प्रशासन से शिकायत की गई। शिकायत पर बुधवार को एडीएम न्यायिक और वन विभाग की टीम आरा मशीन पर पहुंची। कुछ देर के बाद ही पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह भी समर्थकों के साथ पहुंच गए। जांच टीम को फरवरी में लगाई गई सील तोड़कर आरा मशीन का संचालन होता मिला। 
 

तभी तालिब बंधुओं ने पूर्व सांसद पर हमला कर दिया। उनके गनर से कार्बाइन छीनने और भारतेंद्र सिंह को गाड़ी से बाहर खींचने का भी प्रयास हुआ। भारतेंद्र सिंह बमुश्किल निकलकर एसपी कार्यालय पहुंचे थे।
 

आज होगी जमानत पर सुनवाई
बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी तालिब, खालिद और आबिद को अदालत में पेश किया। एसीजेएम नैंसी धुन्ना की कोर्ट ने तालिब बंधुओं की जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख तीन अप्रैल तय की है। उधर, तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
 

रोबिन चौधरी पर हमले के बाद से कस रहा शिकंजा
सात अगस्त 2025 में खालिद और उसके बेटे ने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी हमला कर दिया था। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा। आरोपियों पर लचर कार्रवाई के चलते पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने सीएम योगी से इसी मामले में पांच बार मुलाकात की। तब से तालिब बंधुओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। इनकी आरा मशीन, स्टोन क्रशर सील कर दिए गए थे।
 

वन विभाग ने भी दर्ज किया केस
डीएफओ जय सिंह कुशवाहा ने बताया कि फरवरी में आरा मशीन को सील कर दिया गया था। अब बिना किसी आदेश के सील को तोड़कर आरा मशीन संचालित की जा रही थी। मामले में तालिब की पत्नी हुमा के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 

लखनऊ तक पहुंची हमले की गूंज
भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर हमले की गूंज लखनऊ तक पहुंच चुकी है। सूत्रों ने दावा किया कि मामले में भारतेंद्र सिंह की ओर से सीएम योगी को भी अवगत कराया गया है। माना जा रहा है कि तालिब बंधुओं पर बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed