सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Contractor hanged himself to death

Bijnor News: ठेकेदार ने फंदे पर लटककर जान दी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Contractor hanged himself to death
विज्ञापन
हल्दौर। मोहल्ला कूकड़ा चुंगी में पानी टंकी के ठेकेदार विनोद कुमार (40) पुत्र रमेश कुमार ने किराए के मकान में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
Trending Videos

अमरोहा के थाना धनौरी के गांव हैवतपुर चौधरिया निवासी विनोद कुमार पिछले करीब 10 वर्षों से हल्दौर में रहकर पानी की टंकियों के ठेका का कार्य कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, वह काफी समय से मानसिक तनाव से परेशान थे और उनका उपचार नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोहावर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वह इलाज कराने से भी इन्कार करते थे।
परिवार के मुताबिक, एक दिन पहले ही उनकी पत्नी उन्हें उपचार के लिए अपने मायके नहटौर के गांव महमूदपुर मिलक उर्फ बच्चोवाला ले गई थी। वहां भी उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन बाद में वह पत्नी को चकमा देकर वापस हल्दौर स्थित अपने घर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विनोद कुमार ने कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद उनका साला घर पहुंचा तो घटना का पता चला। उसने तत्काल पुलिस व परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई मनोज कुमार ने तहरीर दी है, जिसमें उसे मानसिक रूप से परेशान बताया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed