सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Yoga, running and proper diet help in better health

Bijnor News: योग, दौड़ और सही खानपान बेहतर स्वास्थ्य में मददगार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Yoga, running and proper diet help in better health
वजन बढ़ने के दौरान जीएन त्रिपाठी।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशेष
Trending Videos

- नियमित व्यायाम और दौड़ लगाकर जीएन त्रिपाठी ने पांच महीने में घटाया 17 किलोग्राम वजन
- वजन घटाकर पेट, दिमाग, हृदय, जोड़ों के दर्द, शुगर सहित बीमारियों से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बदलते समय के साथ लोगों की दिनचर्या भी बदल रही है। लोगों ने खानपान ज्यादा और व्यायाम कम कर दिया। इस वजह से लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं। जो, तमाम बीमारियों की जड़ है। मगर, बिजनौर में तमाम लोग ऐसे हैं, जिन्होंने नियमित दौड़, व्यायाम और सही खानपान से वजन घटाया।

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में रोजाना आठ से 10 मरीज पहुंच रहे हैं। जो मोटापे की वजह से अन्य बीमारियों सेे पीड़ित हैं। वजन बढ़ने की वजह से उन्हें शुगर, गठिया, हृदय रोग, ब्लडप्रेशर सहित अन्य समस्याएं दिखाई दे रहीं हैं। ऑफिस में बैठकर काम करने वाले लोग मोटापे की चपेट में आ रहे हैं। कुर्सी पर बैठे रहने से उनका व्यायाम बिल्कुल बंद हो गया है। इतना ही नहीं, सुबह से लेकर शाम तक की दिनचर्या बदल गई। फल खाने के बजाय फास्टफूड खाने की तलब भी उन्हें मोटापे की ओर धकेल रही है। इसकी वजह से उम्र के हिसाब से लोगों में वजन तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- मोटापे से होने वाली बीमारियां
- मोटापे से हृदय रोग
- टाइप 2 मधुमेह की संभावना अधिक
- उच्च रक्तचाप बढ़ता है
- फैटी लीवर की समस्या
- पाचन संबंधी समस्याएं अधिक रहती हैं
- सांस की समस्या बढ़ती है
- गठिया होने की सर्वाधिक संभावना है
----
मोटापे से ऐसे कर सकते हैं बचाव
- नियमित रूप से व्यायाम करें
- शाम को जल्दी सोएं एवं सुबह जल्दी उठें
- सुबह, शाम हल्की दौड़ लगाएं
- सूरज छिपने के बाद खाने और चाय पीने से दूरी बनाएं
- सलाद और पानी का अधिक सेवन करें
- मोटे अनाज का प्रयोग करें, गेहूं न खाएं
-- केस नंबर एक
र्ध्मनगरी के पीएनबी बैंक मैनेजर जीएन त्रिपाठी ने पांच महीने में 17 किलोग्राम वजन घटाकर मिसाल पेश की है। पांच महीने पहले उनका 105 किलोग्राम वजन था, अब घटकर 88 किलोग्राम रह गया है। जीएन त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने शाम के समय सलाद का सेवन किया। रोजाना स्टेडियम में पांच किलोमीटर दौड़ लगाई। इसके अलावा चाय सहित अन्य मिठाई से दूरी बनाई। साथ ही सुबह-सुबह जिम कर रहे हैं।
-- केस नंबर दो
बिजनौर निवासी सौरभ कुमार ने नियमित दिनचर्या से वजन घटाया है। पांच महीने की नियमित मेहनत के बाद करीब 14 किलोग्राम वजन कम किया है। पहले उनका 87 किलोग्राम वजन था, अब घटकर 73 हो गया है। वह रोजाना 10 किलोमीटर दौड़ रहे हैं। दिन में सामान्य खाना खाते हैं। सलाद, सब्जी की मात्रा ज्यादा और केवल एक रोटी खाते हैं। इसके अलावा उकड़ू बैठकर खाना खाते हैं। इससे कम खाना खाया जाता है।
-- वर्जन :
मोटापा शरीर के लिए हानिकारक है। ज्यादातर बीमारियों की जड़ मोटापा है। इससे बचने के लिए रोजाना व्यायाम करना चाहिए। साथ ही गेहूं के स्थान पर मोटे अनाज का प्रयोग करें। - डॉ. राजेश डाबरे, फिजीशियन, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed