सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A middle-aged man physically abused a teenager for a year.

Bijnor News: अधेड़ ने एक साल तक किया किशोरी का शारीरिक शोषण

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
A middle-aged man physically abused a teenager for a year.
विज्ञापन
अफजलगढ़/रेहड़। रेहड़ थाने के एक गांव निवासी किशोरी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर एक वर्ष से डरा-धमका कर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। किशोरी की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व गांव का ही एक व्यक्ति उसके दादा के पास आता रहता था। उसी दौरान एक बार घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी बीच वह 55 वर्षीय व्यक्ति घर आया और उसे अकेला पाकर उसे पकड़ लिया और जबरन उसके साथ गलत काम किया। छोटी होने के कारण वह अपना बचाव भी नहीं कर पाई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति ने उसे किसी ओर को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि तब से ही वह व्यक्ति उसके साथ गलत काम कर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करता आ रहा है, जिसके चलते पीड़िता ने परेशान होकर पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ आलोक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सोमपाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed