सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP leaders rallied behind Bharatendra Singh before the CM's arrival.

Bijnor News: सीएम के आने से पहले भारतेंद्र सिंह के पक्ष में एकजुट हुए भाजपा नेता

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders rallied behind Bharatendra Singh before the CM's arrival.
विज्ञापन
- कुछ दिन पहले तक तालिब, खालिद प्रकरण में अलग-थलग नजर आ रहे थे पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह
Trending Videos

- रविवार को धामपुर में विधायकों की बैठक में तालिब-खालिद प्रकरण की निंदा की
- बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह ने भी जारी किया पत्र, मुख्यमंत्री के समक्ष मुद्दा उठाने की बात कही
- आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटते नजर आ रहे हैं टिकट के दावेदार और वर्तमान विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बृहस्पतिवार को बिजनौर आ रहे हैं। ऐसे में पूर्व सांसद के पक्ष में भाजपा नेता एकजुट हो गए हैं। दरअसल तालिब-खालिद प्रकरण में कुछ दिन पहले तक पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह इस मामले में अकेले ही नजर आ रहे थे। वहीं अब उनके पक्ष में भाजपा नेताओं ने एक के बाद एक बयान देने शुरू कर दिए हैं। इससे पहले पूर्व सांसद के खिलाफ और तालिब के पक्ष में सपा, आसपा और कांग्रेस मोर्चा खोल चुकी है।
रविवार को धामपुर में विधायकों की एक बैठक हुई थी। इस बैठक में तालिब और उसके भाइयों की ओर से पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर किए हमले की कड़ी निंदा की गई। बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह ने भी एक पत्र जारी किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष इस मुद्दे को उठाने की बात कही है। भाजपा नेता बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिजनौर दौरे पर यह मुद्दा उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने तालिब-खालिद पर कार्रवाई में हीलाहवाली और देरी के लिए अधिकारियों की शिकायत करने का मन बना लिया है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की जाएगी। भाजपा नेताओं की इस मंशा को लेकर अधिकारियों में बेचैनी है। आगामी चुनाव की तैयारियों में टिकट के दावेदार और वर्तमान विधायक भी जुटे हैं।
-- देर से टूटी भाजपा नेताओं की चुप्पी
तालिब-खालिद प्रकरण को लेकर अधिकांश बड़े भाजपा नेताओं में चुप्पी साध रखी थी। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह इस मामले में कुछ समय पहले अलग-थलग थे। माना जा रहा कि मुख्यमंत्री के बिजनौर दौरे को लेकर भाजपा नेता एकजुटता दिखा रहे हैं। ताकि सीएम के नजरों में मतभेद नजर न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed