सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider dies in accident, wife injured

Bijnor News: हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident, wife injured
विज्ञापन
किरतपुर। भनेड़ा टोल प्लाजा के निकट रविवार रात किसी वाहन से टकराकर बाइक सवार मंडावर निवासी मुशर्रत (35) पुत्र मुन्ना की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं।
Trending Videos

मुशर्रत अपनी पत्नी के साथ जलालाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय भनेड़ा टोल प्लाजा से आगे किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुशर्रत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल किरतपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मुशर्रत की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed