सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prepaid meters go out of light when the balance is negative.

Bijnor News: बैलेंस नगेटिव होने पर प्रीपेड मीटरों की बत्ती गुल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Prepaid meters go out of light when the balance is negative.
विज्ञापन
बिजनौर। सर्किल बिजनौर क्षेत्र में करीब 7000 इलेक्ट्रोनिक स्मार्ट मीटर और प्रीपेड हो गए हैं। बिजली बिल बकाया अर्थात बैलेंस नेगेटिव होने पर हजारों उपभोक्ताओं की बत्ती गुल हो गई। काफी विद्युत उपभोक्ता ऐसे रहे, जिन्होंने बकाया बिल जमा कर दिया, परंतु उनके घर की दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।
Trending Videos

बिजनौर शहर में भी एक हजार से लोगों के स्मार्ट मीटर प्रीपेड हो गए हैं। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने आवास-विकास, बुखारा, बाजार व डिविजन कार्यालय में उपभोक्ताओं को रिचार्ज कराने में मदद की। शहर में अब तक करीब 19 हजार स्मार्ट मीटर प्रीपेड हो गए हैं। रिचार्ज व्यवस्था की पूरी जानकारी न होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसई धर्मराज सिंह, अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम ने आवास-विकास बिजलीघर व अन्य स्थानों का दौरा करके समस्याओं को दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता धर्मराज सिंह ने बताया कि बैलेंस समाप्त या नेगेटिव होने पर मीटर से आउटपुट सप्लाई बंद हो जाती है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कैश काउंटरों पर कर्मचारी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed