सब्सक्राइब करें

आरा मशीन मामला: सपा नेता बोले- तालिब व उनके भाइयों पर कार्रवाई एकपक्षीय, राजनीतिक हुआ मामला, माहौल गर्माया

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 03 Apr 2026 02:15 PM IST
सार

Bijnor News: तालिब व उनके भाइयों पर कार्रवाई के विरोध में सपा खुलकर सामने आ गई है। नूरपूर से सपा विधायक रामौतार सैनी, तालिब व उसके भाइयों से मिले। मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा ने भी कार्रवाई के विरोध में बयान जारी किया। 

विज्ञापन
Saw machine case: SP leader said - action against Talib and his brothers is one-sided
तालिब की आरा मशीन पर कार्रवाई के दौरान पहुंचे भारतेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग की ओर से लगाई गई सील को तोड़कर तालिब और उसके भाई आरा मशीन चलाते रहे लेकिन जिम्मेदार अफसरों के कानों तक इसकी आवाज नहीं पहुंच सकी और न ही उनकी आंखें इसे देख पाईं। एक-एक लकड़ी का हिसाब-किताब रखने वाला वन विभाग भी इससे अनजान रहा। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह के समर्थकों ने ड्रोन से वीडियो बनाकर आरा मशीन संचालन की पोल खोल कर रख दी। मामले ने अब राजनैतिक तूल पकड़ लिया है। सपा नेता खुलकर तालिब व उनके भाइयों के पक्ष में आ गए हैं। 

 
Trending Videos
Saw machine case: SP leader said - action against Talib and his brothers is one-sided
कार्रवाई के दौरान मौजूद पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर तालिब और उसके भाइयों के हमले को लेकर मामला गरमाया हुआ है। आसपास के जिलों से भी नेता पूर्व सांसद का हाल जानने के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार की शाम भी जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह और ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य नेता भारतेंद्र सिंह के पास पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले में खूब टिप्पणी कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saw machine case: SP leader said - action against Talib and his brothers is one-sided
सील के बाद भी चलती आरा मशीन की ड्रोन फुटेज। - फोटो : अमर उजाला
वहीं नूरपुर से सपा विधायक रामौतार सैनी शहर कोतवाली की हवालात में बंद तालिब व उसके भाइयों से मिले। इसके बाद एसडीएम और डीएम से मुलाकात की। सपा नेता डॉ. रमेश तोमर और अन्य पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात की और एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा ने भी उनके समर्थन में बयान जारी किया। 
 
Saw machine case: SP leader said - action against Talib and his brothers is one-sided
भारतेंद्र सिंह की गाड़ी के आगे लेटते आरा मशीन संचालक। - फोटो : अमर उजाला
सपा नेता राहुल चौधरी ने कहा कि कई महीनों से चल रहे प्रकरण में पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रहा है, कई बार तालिब व उनके भाई जेल गए हैं। इसके बाद भी किसी जनप्रतिनिधि को किसी की प्रॉपर्टी पर जाना शोभा नहीं देता। इससे जनता को निष्पक्ष न्याय की उम्मीद कैसे होगी? प्रकरण को लेकर भाजपा और सपा नेता आमने-सामने आने के कारण मामला राजनैतिक रूप से तूल पकड़ चुका है।
 
विज्ञापन
Saw machine case: SP leader said - action against Talib and his brothers is one-sided
गिरफ्तार तीनों भाई। - फोटो : अमर उजाला
आरा मशीन संचालन में दोष निर्धारण में लगे अफसर
तालिब बंधुओं की आरा मशीन चलने के मामले में प्रशासन और वन विभाग इसके लिए दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों को चिन्हित करने में लग गया है। एडीएम न्यायिक ने आरा मशीन से संबंधित रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। इसके बाद डीएम ने एडीएम न्यायिक और डीएफओ को आरा मशीन चलाने के मामले में दोष निर्धारण करने के निर्देश दिए हैं। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed