सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cash and jewellery worth lakhs stolen from a locked house

Bijnor News: बंद मकान से लाखों की नकदी और आभूषण चोरी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery worth lakhs stolen from a locked house
विज्ञापन
स्योहारा। थाना क्षेत्र के गांव रवाना शिकारपुर में बंद मकान में घुसे चोर दो लाख रुपये की नकदी और लगभग चार लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के बाद गांव में दहशत और लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है।

गांव रवाना शिकारपुर निवासी हाजी अय्यूब अंसारी पुत्र नन्हे परिवार के साथ जनपद अमरोहा के गांव खेड़ा परोला में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। इसी दौरान बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने घर के ताले तोड़ दिए और दो लाख रुपये की नकदी तथा करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक देर रात पड़ोसियों को घर के आसपास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। शोर मचाने पर चोर बाइक से फरार हो गए। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, जिसके दौरान आरोपियों की बाइक जंगल क्षेत्र में तेल समाप्त होने के कारण छूट गई और चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed