फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CM Yogi attacks Dalit-Muslim alliance

Bijnor News: दलित-मुस्लिम गठजोड़ पर सीएम योगी का हमला

Sat, 18 Jul 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi attacks Dalit-Muslim alliance
बिजनौर। दलित मुस्लिम गठजोड़ की राजनीति करने वालों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीखा हमला बोला। पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री योगेंद्र नाथ मंडल का किस्सा सुनाया और डॉ. भीमराव आंबेडकर का बार-बार नाम लिया। बोले कि अब फिर से कुछ लोग योगेंद्र नाथ मंडल बनने आ गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 45 दिन बाद फिर से बिजनौर की धरा पर कदम रखा। अबकी बार सीएम ने दलितों को सचेत ही नहीं किया बल्कि दलित मुस्लिम गठजोड़ की राजनीति कर रही आजाद समाज पार्टी पर बिना नाम लिए भी हमला बोला। उन्होंने योगेंद्र नाथ मंडल का किस्सा सुनाते हुए कहा कि देश का विभाजन कांग्रेस के पाप के कारण हुआ, जिसका खामियाजा सिख बंधुओं और दलितों ने भुगता था। योगेंद्र नाथ मंडल के पाप के कारण बांग्लादेश में दलितों की हत्या हो रही है। फिर बोले कि बांग्लादेश में दलित मारा जाता है तो लोगों के मुंह बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि आजादी की लड़ाई के वक्त डॉ. भीमराव आंबेडकर और योगेंद्र नाथ मंडल दलितों की आवाज बने। मगर योगेंद्र नाथ मंडल मुस्लिम लीग के बहकावे में आ गए। वह पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री बने। विभाजन के बाद पाकिस्तान में दलितों का कत्लेआम नहीं रुका तो योगेंद्र नाथ मंडल को भागकर भारत आना पड़ा जो कि गुमनाम रहकर इतिहास में विलीन हो गए। उधर डॉ. भीमराव आंबेडकर भारत में वंचितों और दलितों के लिए पूज्य हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अब कुछ लोग फिर से योगेंद्र नाथ मंडल बनना चाहते हैं और डॉ. भीमराव आंबेडकर का नाम लेकर काम योगेंद्र नाथ मंडल वाला कर रहे हैं। कहा कि दलितों को अन्य जातियों से लड़वाया जा रहा है। इससे सामाजिक ताना-बाना तोड़ा जा रहा है। दलित समाज को बहकाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed