{"_id":"6a5a9b870d77ed95610aff89","slug":"uproar-at-the-power-station-public-anger-erupts-bijnor-news-c-72-1-mct1004-156320-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजलीघर पर हंगामा, लोगों का गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजलीघर पर हंगामा, लोगों का गुस्सा फूटा
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..लाल कुर्ती में बिजली कटौती के विरोध में रुड़की रोड बिजली घर के सामने प्रदर्शन कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बिजली का संकट लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में गहराते बिजली संकट से गुस्साए लोगों ने माधवपुरम बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। रामलीला ग्राउंड बिजलीघर से जुड़े वार्ड 11 की कई कॉलोनियों के 500 परिवार पिछले दस दिन से बिजली संकट झेल रहे हैं। वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के कारण देवलोक कॉलोनी में कई घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए।
माधवपुरम बिजलीघर से जुड़े ब्रह्मपुरी पूर्वी व पश्चिमी, पजाया, इंदिरा नगर, बिशन चौक, गौतमनगर, मास्टर कॉलोनी, शास्त्री की कोठी, खुशहाल नगर, सरस्वती कॉलोनी आदि क्षेत्रों में शुक्रवार को भी चार से छह घंटे तक बिजली की कटौती हुई। ब्रह्मपुरी निवासी डीके अरोड़ा ने बताया कि बिजली आने-जाने का कोई समय नहीं है। दैनिक कार्यों के समय बिजली कट हो रहे हैं। भाजपा नेता राकेश गौड़ ने बताया कि इस क्षेत्र के बिजली संकट का कोई समाधान नहीं निकल रहा है। शुक्रवार को बिजली कटौती से खफा ब्रह्मपुरी क्षेत्र के लोगों ने माधवपुरम बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया और मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने कहा कि क्षेत्र का बिजली संकट दूर नहीं हो पा रहा है। बिजली अधिकारी फोन नहीं उठाते। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सख्ती करके जाम खुलवाया। इसके बाद लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बिजली संकट से 10 दिन से परेशान वार्ड 11 के 500 परिवार
वार्ड 11 के पार्षद नरेश कश्यप ने बताया कि रामलीला ग्राउंड बिजलीघर से जुड़ी चौहानपुरी, शिवपुरम फाटक के आसपास का क्षेत्र, शेरावाली मंदिर के आसपास, नीम वाली गलियां आदि क्षेत्र के लगभग 500 परिवार 10 दिन से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। इसका कारण वहां लगे 400 केवी ट्रांसफार्मर में होने वाली गड़बड़ी है। एक फेस में बिजली आने से लोगों के बिजली उपकरण नहीं चल रहे और पानी भी नहीं मिल पा रहा है। बिजलीघर के एसएसओ से लेकर जेई, एसडीओ और अधिशासी अभियंता तक से मामले की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इन कॉलोनियों के लोग शुक्रवार को भी अधिशासी अभियंता धर्मवीर सिंह से शिकायत करने पहुंचे। उनके नहीं मिलने पर एसडीओ से शिकायत की गई।
विज्ञापन
वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से देवलोक कॉलोनी में फुंके विद्युत उपकरण
दिल्ली रोड स्थित देवलोक कॉलोनी में छाया बिजली का संकट दूर नहीं हो पा रहा है। कॉलोनी निवासी संजय शर्मा ने बताया कि गुरुवार की शाम सात बजे से कॉलोनी में वोल्टेज के उतार-चढ़ाव की समस्या बनी हुई है। कभी वोल्टेज घटकर 90 तो कभी बढ़कर 312 हो रही है। इसके चलने से कई लोगों के फ्रिज, वॉशिंग मशीन, इनवर्टर, पंखे आदि उपकरण फुंक गए। इसके अलावा बेतहाशा बिजली कटौती से गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बिजली संकट के कारण पानी का भी संकट बना हुआ है। बिजलीघर पर कोई अधिकारी फोन नहीं उठा रहा। कॉलोनी निवासी अनिल शर्मा, आदित्य टांक, ज्योति, राकेश माहेश्वरी ने बिजलीघर पर जाकर शिकायत की।
अजंता कॉलोनी निवासी अतुल्य वैभव ने बताया कि मंगलपांडे नगर बिजलीघर से जुड़े अजंता कॉलोनी, जनक पुरी, औरंगशाहपुर डिकी, दामोदर कॉलोनी, तेजगढ़ी आदि क्षेत्रों में पेड़ों की छंटाई के कारण कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। भाजपा नेता डॉ. गौरव मित्तल ने बताया कि शुक्रवार को दस मिनट की बारिश के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लिसाड़ी रोड क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के शिवशक्ति नगर में केबल फुंकने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एमईएस बिजलीघर की एक ट्रॉली खराब होने से दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मुल्तान नगर निवासी संजय भारद्वाज ने शुक्रवार को पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक से शिकायत करके बिजली संकट से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुल्तान नगर में जितेंद्र बैंड वाली गली में पिछले दस दिन से रात में बिजली चली जाती है। बिजलीघर पर शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
मुख्य अभियंता मेरठ-1 रजनीकांत मिश्र का कहना है कि सूचना मिलते ही टीमों को लगाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई गई। लोगों की समस्या का प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जा रहा है।