फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The CM filled the public representatives with enthusiasm by praising them from the stage.

Bijnor News: सीएम ने मंच से जनप्रतिनिधियों की सराहना कर भरा उत्साह

Sat, 18 Jul 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The CM filled the public representatives with enthusiasm by praising them from the stage.
बिजनौर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के दौरान जिले के जनप्रतिनिधियों की खुलकर सराहना करते हुए उन्हें विकास का सशक्त माध्यम बताया। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के संबोधन ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि जिले के विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि बिजनौर के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार सक्रिय हैं और सरकार के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहते हैं।
विज्ञापन

महाभारत काल के महान रणनीतिकार और दूरदर्शी राजनेता महात्मा विदुर की धरती बिजनौर का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व जितना गौरवशाली है, उतनी ही तेजी से यह विकास के नए आयाम भी स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने संबोधन में विधायक सुचि मौसम चौधरी, विधायक ओम कुमार, विधायक अशोक राणा, विधायक सुशांत कुमार, पूर्व मंत्री एवं एमएलसी अशोक कटारिया, सांसद चंदन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी तथा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का नाम लेकर उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने बताया कि इन जनप्रतिनिधियों ने किसानों के हित में गन्ना मूल्य बढ़ाने का सुझाव दिया था, जिस पर सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया। इसके साथ ही सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विकास योजनाओं को लेकर भी जनप्रतिनिधि लगातार सरकार से संपर्क में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने जिन प्रतिनिधियों को अपना विश्वास देकर चुना है, वे उसी विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में मुरादाबाद मंडल की समीक्षा बैठक में भी बिजनौर से जुड़े विकास प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई और सड़क समेत कई परियोजनाओं को तत्काल स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2017 के बाद जिस गति से बिजनौर में विकास हुआ है, वह आगे भी जारी रहेगा। सरकार और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयासों से जिला प्रदेश के अग्रणी विकासशील जिलों में अपनी पहचान और अधिक मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed