{"_id":"6a0c66fac3aa5feee80331d5","slug":"conversion-case-vishal-said-on-video-call-from-kashmir-hamza-became-of-his-own-free-will-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण मामला: कश्मीर से वीडियो कॉल पर बोला विशाल- अपनी मर्जी से बना हमजा, भाजपा नेता बोले-लौट आओ बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण मामला: कश्मीर से वीडियो कॉल पर बोला विशाल- अपनी मर्जी से बना हमजा, भाजपा नेता बोले-लौट आओ बेटा
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 19 May 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार
Bijnor News: बिजनौर का विशाल कश्मीर में तीन साल से सैलून पर काम कर रहा है। उसने धर्म परिवर्तन कर लिया और उसका नाम हमजा रखा गया है। इस मामले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बिजनौर पुलिस मामले की जांच के लिए कश्मीर पहुंच गई है।
विशाल के मां-बाप के साथ ऐश्वर्य मौसम चौधरी। वीडियो कॉल पर विशाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कश्मीर में सैलून पर काम करने वाला बिजनौर का विशाल धर्म बदलकर हमजा बन चुका है। इस प्रकरण की जांच के लिए बिजनौर पुलिस मंगलवार शाम कश्मीर पहुंच गई, जोकि कुपवाड़ा पुलिस से भी संपर्क बनाए हुए है। उधर भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने विशाल के माता-पिता की मौजूदगी में वीडियो कॉल पर बात की।
मंगलवार शाम छह बजे बिजनौर पुलिस कश्मीर के कुपवाड़ा पहुंच गई।
Trending Videos
मंगलवार शाम छह बजे बिजनौर पुलिस कश्मीर के कुपवाड़ा पहुंच गई।
एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर दो टीमों का गठन करने के बाद मामले की विस्तृत के लिए कश्मीर रवाना किया गया था। इसके साथ बिजनौर पुलिस के अफसर कुपवाड़ा पुलिस से भी संपर्क बनाए रहे, ताकि विशाल उर्फ हमजा तक आसानी से पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार को पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह को संग लेकर गांव खानजहांपुर बहादर निवासी कृष्ण कुमार एसपी से मिले थे। कृष्ण कुमार की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया कि गांव काजीवाला के वसीम के साथ उनका बेटा विशाल कश्मीर में तीन साल पहले सैलून पर करने गया था। आरोप लगाया कि अब 15 मई को विशाल का जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया है। काजीवाला निवासी वसीम और अन्य कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी।
इस प्रकरण का राज वीडियो वायरल होने पर खुला था। वीडियो कश्मीर के गांदरबल जिले की मरकजी जामिया मस्जिद का है। इसमें मौलवी विशाल को कलमा पढ़वा रहे हैं और विशाल को नया नाम मोहम्मद हमजा दे दिया गया। मस्जिद से बाहर निकलने की दूसरी वीडियो में विशाल का स्वागत फूल मालाओं से किया जा रहा है। सीओ सिटी संग्राम सिंह का कहना है कि जांच के लिए पुलिस टीम कश्मीर गई है।
भाजपा नेता ने कहा, लौट आओ विशाल
भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने हमजा बने विशाल से उसके मां बाप के साथ वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान विशाल एक बाइक पर बैठकर किसी के साथ जाता दिख रहा है। भाजपा नेता ने विशाल से मां-बाप के पास लौट आने के लिए कहा। मगर हमजा ने मना कर दिया।
भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने हमजा बने विशाल से उसके मां बाप के साथ वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान विशाल एक बाइक पर बैठकर किसी के साथ जाता दिख रहा है। भाजपा नेता ने विशाल से मां-बाप के पास लौट आने के लिए कहा। मगर हमजा ने मना कर दिया।