फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crowds thronged Shiva temples to perform *Jalabhishek* of Lord Mahadev.

Bijnor News: महादेव का जलाभिषेक करने को शिवालयों में उमड़ी भीड़

Tue, 04 Aug 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Crowds thronged Shiva temples to perform *Jalabhishek* of Lord Mahadev.
राजा का ताजपुर में सावन के पहले सोमवार को ताजपुर प्राचीन बड़ा शिव मंदिर पर जला​भिषेक के लिए लग
-सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। हर हर महादेव...ओम नम: शिवाय...का उच्चारण करते हुए शिवभक्तों ने देवों के देव महादेव का जलाभिषेक किया। दूध-दही, घी और बेलपत्र आदि का अर्पण कर मंगल कामना की। दोपहर होने तक शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा।

सावन माह के पहले सोमवार को जिलेभर में शहर से लेकर गांव तक के शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। कतार में खड़े होकर जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सुबह ही भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने स्नान कर पूजा-पाठ किया। इसके बाद शिव मंदिर जाकर विधि-विधान से पूजा कर शिवलिंग पर जल चढ़ाया। माना जाता है कि सावन सोमवार पर शिव पूजन करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा जीवन में सदैव सुख-समृद्धि वास करती हैं। इसलिए महिलाओं, युवाओं सहित अन्य सभी लोगों ने सावन के सोमवार का व्रत रखा। इस दौरान मंदिरों में भक्तिमय माहौल रहा। खारी के झारखंडी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्ग और युवाओं ने पूरी श्रद्धा और भाव के साथ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। अभिषेक करने के साथ ही धतूरा, बेलपत्र, अक्षत आदि अर्पित किए। वहीं धूप, दीप आदि समर्पित किए।

राजा का ताजपुर में सावन के  पहले सोमवार को ताजपुर प्राचीन बड़ा शिव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लग

राजा का ताजपुर में सावन के पहले सोमवार को ताजपुर प्राचीन बड़ा शिव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लग

राजा का ताजपुर में सावन के  पहले सोमवार को ताजपुर प्राचीन बड़ा शिव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लग

राजा का ताजपुर में सावन के पहले सोमवार को ताजपुर प्राचीन बड़ा शिव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed