फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: 8-Year-Old Boy Killed in Leopard Attack in Signi Wala Village

Bijnor: गुलदार ने आठ साल के रवि को मार डाला, गन्ने के खेत में खींच ले गया था वन्यजीव, गांव सिगनी वाला में दहशत

Tue, 04 Aug 2026 10:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Aug 2026 10:33 AM IST
सार

बिजनौर के सिगनी वाला गांव में जंगल से लौट रहे परिवार पर गुलदार ने हमला कर आठ वर्षीय बालक रवि को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और निगरानी बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bijnor: 8-Year-Old Boy Killed in Leopard Attack in Signi Wala Village
जंगल में गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जिले के नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव सिगनी वाला में सोमवार शाम गुलदार के हमले में आठ वर्षीय रवि पुत्र नरसिंह की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रवि अपने माता-पिता के साथ जंगल गया था। शाम को परिवार के साथ लौटते समय अचानक पीछे से आए गुलदार ने बालक पर हमला कर दिया और उसे उठाकर पास के गन्ने के खेत में ले गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: मेरठ में आज से वन-वे हुआ ट्रैफिक, डायवर्जन लागू, नमो भारत स्टेशनों के ये प्रवेश द्वार रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के पहुंचने तक हो चुकी थी मौत
परिजनों के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गुलदार बालक को गंभीर रूप से घायल कर चुका था और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वन विभाग पिंजरा लगाएगा, प्रशासन ने किया निरीक्षण
घटना के बाद वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। मौके पर उप जिलाधिकारी प्रिंस कुमार, सीओ राजेश कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र और रेंजर सचिन शर्मा सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगल तथा गन्ने के खेतों के आसपास अकेले न जाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed