{"_id":"6a01e7caaa803ee77c05dc88","slug":"death-in-jail-clash-with-police-at-post-mortem-house-family-members-blocked-jaji-intersection-2026-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेल में मौत: पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस से झड़प और हाथापाई, जजी चौराहे पर लगाया जाम; दो बंदी रक्षक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में मौत: पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस से झड़प और हाथापाई, जजी चौराहे पर लगाया जाम; दो बंदी रक्षक सस्पेंड
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 11 May 2026 08:00 PM IST
सार
Bijnor News: बिजनौर जेल में रविवार को सजायाफ्ता कैदी दीपक कुमार निवासी पृथ्वीपुर की मौत हो गई थी। जेल प्रशासन का कहना है कि उसने फंदा लगाकर जान दे दी, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
जजी चौराहे पर पुलिस से उलझती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जेल में बंद कैदी पृथ्वीपुर निवासी दीपक की मौत को लेकर हंगामा थम नहीं रहा है। जेल प्रशासन शव पेड़ से लटका मिलने का दावा करता रहा, वहीं परिजन हत्या का आरोप लगाते रहे। सोमवार को दूसरे दिन भी परिजनों ने खूब हंगामा किया और जजी चौराहे पर जाम लगा दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पर भी पुलिस और परिजनों के बीच खूब खींचतान और धक्का-मुक्की हुई। इस मामले में शाम होते-होते जेल के दो बंदी रक्षकों को निलंबित भी कर दिया गया।
Trending Videos
2 of 7
पुलिस के साथ झड़प।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदी दीपक कुमार (30) पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी पृथ्वीपुर की मौत हो गई। जेल प्रशासन ने कहा कि दोपहर साढ़े 12 बजे शव आम के पेड़ से रस्सी से लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने जेल में हत्या का आरोप लगाते हुए रविवार को जजी चौक पर जाम लगाया और गुस्साए लोगों ने डीआईजी की गाड़ी का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
वाहनों के सामने लेट गईं।
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह फिर से परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इस दौरान परिजनों ने जेल में हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा परिवार के किसी व्यक्ति को नौकरी देने सहित अन्य मांग की।
4 of 7
पुलिस से हाथापाई।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दोपहर करीब दो बजे फिर से लोग आगबबूला हो गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस और लोगों के बीच खूब झड़प हुई। यहां से निकलकर गुस्साए लोग जजी चौक पर पहुंचे और उन्होंने जाम लगा दिया। करीब साढ़े तीन बजे तक जजी चौक पर हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस और प्रशासन की टीम ने उन्हें समझा बुझाकर वापस पोस्टमार्टम हाउस ले गई। इस दौरान सड़क से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक भारी पुलिसबल तैनात रहा। दीपक का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस की निगरानी में एंबुलेंस से उसके शव को घर भिजवाया गया।
विज्ञापन
5 of 7
जाम लगाकर किया हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने रूट किया डायवर्ट
सोमवार को जजी चौक पर जाम लगाने के लिए पुलिस सर्तक हो गई। लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए रूट डायवर्ट हो गया। रोडवेज बस, कार सहित अन्य वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया गया। वाहन बाईपास से होते हुए बिजनौर में दाखिल हुए। लोग जाम में न फंसें, इसलिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई। इसके अलावा जजी चौक, शास्त्री चौक, मेडिकल कॉलेज के सामने सहित अन्य चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग भी की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।