{"_id":"6a006b0aa8bcd357cd04005d","slug":"up-prisoner-dies-under-suspicious-circumstances-in-bijnor-jail-dead-body-found-hanging-on-a-tree-2026-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: बिजनौर जेल में कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, पेड़ पर लटका मिला शव, पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजनौर जेल में कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, पेड़ पर लटका मिला शव, पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों का हंगामा
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 10 May 2026 04:55 PM IST
सार
Bijnor News: गांव पृथ्वीपुर निवासी दीपक लूट के मामले में एक साल से जेल में बंद था। उसका शव रविवार को पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जेल में एक कैदी की फंदे से लटककर मौत हो गई है, जिसने जेल प्रशासन पर सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। मृतक की पहचान दीपक पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव पृथ्वीपुर के रूप में हुई है। दीपक 18 फरवरी 2025 से लूट के मामले में जेल में बंद था। इस घटना के बाद मृतक के परिवारजनों और गांव वालों ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आत्महत्या किए जाने की बात पर गहरा संदेह जताया।
Trending Videos
बाहर जाम लगाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, घटना रविवार दोपहर के समय हुई, जब जेल के बंदियों को बैरक से बाहर निकाला गया था ताकि वे अपना भोजन कर सकें। इसी दौरान दीपक जेल परिसर में स्थित एक आम के पेड़ के पास पहुंचा और कथित तौर पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एएएसपी) सिटी और तहसीलदार ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे लगाया जाम।
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप और आक्रोश
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक दीपक के परिवारजनों और गांव वालों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दीपक आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता था और इस घटना के पीछे कोई गहरी साजिश हो सकती है। उन्होंने आत्महत्या की बात को सिरे से खारिज करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।

पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला
आगे की कार्रवाई
फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। घटनास्थल का मुआयना करने के साथ-साथ जेल अधिकारियों और अन्य बंदियों से भी पूछताछ की जा रही है। जेल के कैमरे भी देखें जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। घटनास्थल का मुआयना करने के साथ-साथ जेल अधिकारियों और अन्य बंदियों से भी पूछताछ की जा रही है। जेल के कैमरे भी देखें जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, परिजनों के तीखे तेवर और उठाए गए सवालों के चलते इस मामले की जांच और भी जटिल हो गई है। प्रशासन की ओर से मामले को शांत करने और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है।
ये भी देखें...
Bijnor: आरबीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार; जानें कैसे बनाया शिकार
ये भी देखें...
Bijnor: आरबीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार; जानें कैसे बनाया शिकार