सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dusty air increases the trouble of asthma patients

Bijnor News: धूल भरी हवा से बढ़ी अस्थमा रोगियों की परेशानी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dusty air increases the trouble of asthma patients
विज्ञापन
बिजनौर। धूल भरी हवाओं ने अस्थमा के मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले में इन दिनों तेज हवाओं के साथ उड़ रही धूल अस्थमा और एलर्जी से ग्रसित मरीजों की समस्या बढ़ रही है। इन मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। मेडिकल कॉलेज में इस समस्या के रोजाना 10 मरीज तक पहुंच रहे हैं।
Trending Videos


चिकित्सकों के अनुसार धूल के महीन कण श्वसन तंत्र में जाकर एलर्जी को बढ़ा रहे हैं। इससे श्वासनलियां सिकुड़ रही हैं। मरीजों को सांस फूलने, खांसी और सीने में जकड़न जैसी समस्याएं हो रही हैं। मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. राजेश डाबरे ने बताया कि धूल भरी हवा में बाहर निकलने से बचना चाहिए। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो मास्क का प्रयोग करें। इसके अलावा घर के अंदर साफ-सफाई बनाए रखें। वहीं, समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है। अस्थमा के मरीजों को अपनी दवाइयां नियमित रूप से लेनी चाहिए। साथ ही इनहेलर हमेशा अपने पास रखना चाहिए। मौसम में बदलाव के दौरान खानपान पर विशेष ध्यान दें और ठंडी चीजों से परहेज करें। यदि किसी व्यक्ति को लगातार खांसी, सांस लेने में तकलीफ या सीने में जकड़न महसूस हो रही हो तो तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed