{"_id":"6a42ca9522b1e36dc10e926e","slug":"electricity-and-water-crisis-amid-heat-and-humidity-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-183694-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गर्मी-उमस के बीच बिजली-पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गर्मी-उमस के बीच बिजली-पानी का संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर/ धामपुर/ शेरकोट/ नांगल सोती/ बास्टा। जिले में भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली व पेयजल संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में नई बस्ती, चाहशीरी बी-24, बुखारा मार्ग, पार्वती धाम के पास फाल्ट आए। कहीं फेस गायब रहा। कहीं लो-वोल्टेज की समस्याएं आई। बढ़े हुए लोड के कारण नांगल सोती के लालपुर मान में ट्रांसफार्मर के केबल बॉक्स में आग लगने से सात गांवों की बिजली चार घंटे बाधित रही, जबकि शेरकोट में फॉल्ट के चलते पूरी रात आपूर्ति ठप रही। उधर, बास्टा और बीबीपुरा में पानी की टंकी की मोटर खराब होने से तीन दिन से करीब 500 घरों की जलापूर्ति बंद है।
अधीक्षण अभियंता बिजली धर्मराज सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी होने से केबल बॉक्स फुंकने, ट्रांसफार्मर खराब होने जैसी समस्याएं आ रही हैं। फील्ड स्टाफ को समस्याओं के समाधान के लिए लगाया गया है।
केबल बॉक्स फुंकने से सात गांव की चार घंटे विद्युत आपूर्ति रही ठप : नांगल सोती के गांव लालपुर मान में विद्युत आपूर्ति के लिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। रविवार रात ट्रांसफार्मर के केबल बॉक्स में आग लग गई। इससे सौफतपुर बिजलीघर के लालपुर मान फीडर से जुड़े हरचंदपुर, सौफतपुर, मायापुरी, चमरौला, महमसापुर, लालपुर मान, ढौलापुरी गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत कर्मियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद केबल बॉक्स बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन
जेई नूतन प्रकाश ने बताया कि गर्मी में अधिक लोड पड़ने के कारण केबल बॉक्स फुंका है। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से एक साथ सभी विद्युत उपकरण न चलाने की अपील की। शेरकोट में रविवार रात विद्युत लाइनों के जम्परों में फॉल्ट आने से नगर की बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही।
कटौती से उमरी बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ता परेशान
धामपुर। उमरी बिजली घर से जुड़े गांवों के किसानों ने शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। किसानों का कहना है कि देहात क्षेत्र में 21 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने के सरकार के आदेश हैं, लेकिन केवल 8 से 10 घंटे बिजली देहात क्षेत्र में आने की वजह से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के गांव पाडली मांडू, सरकथल माधो, सलावा, मोरना, अलीनगर, चाकरपुर, पालनी, दरियापुर आदि कई गांवों के ग्रामीण सहदेव, बलजीत, मुखराम, कैलाश चंद्र सिंह आदि का कहना है कि उनके क्षेत्र में पिछले एक महीने से बिजली का शेड्यूल बुरी तरह से गड़बड़ा गया है।
बिजली आपूर्ति शेड्यूल अनुरूप नहीं होने के कारण किसानों की फसलें सूख रही हैं। यदि बिजली आपूर्ति के संबंध में अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है तो वे फोन भी रिसीव नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द ही सुधार न होने की स्थिति में विद्युत निगम के अधिकारियों का घेराव कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। उधर विद्युत वितरण मंडल धामपुर के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि उमरी बिजली घर बिजनौर मंडल में शामिल है।