पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three cars collided on a speed breaker, one overturned.

Bijnor News: स्पीड ब्रेकर पर तीन कारें टकराईं, एक पलटी

Tue, 30 Jun 2026 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three cars collided on a speed breaker, one overturned.
मंडावली/नजीबाबाद। कोटावाली नदी के पास लगे स्पीड ब्रेकर से अनियंत्रित होकर तीन कार आपस में टकरा गईं। हादसे में एक कार पलट गई। तीनों कार चालक मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राजपुर नवादा निवासी अनुराग त्यागी अपनी कार से हरिद्वार जा रहे थे। कोटावाली नदी के पास स्पीड ब्रेकर पर अनुराग ने जैसे कार धीमी की, तभी पीछे से आ हल्द्वानी निवासी टिंकू की कार ने टक्कर मार दी। अनुराग की कार अनियंत्रित होकर पलट गई जबकि टिंकू की कार चांदपुर से सवारी लेकर देहरादून जा रहे सलाउद्दीन सलमानी की कार से जा टकराई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामूली रूप से घायल तीनों कार चालकों को उपचार दिया। आए दिन स्पीड ब्रेकर क्षेत्र में आ रहे हादसे को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों राकेश कुमार, पीतम सिंह राठी, मुकेश कुमार, भूपेंद्र चौहान ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान एनएचएआई ने स्पीड ब्रेकर लगाए थे लेकिन उसके बाद नहीं हटाए। ब्रेकर काफी ऊंचे हैं, जिससे अनियंत्रित होकर वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हरिद्वार-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पीडी एनएन सिंह ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से स्पीड ब्रेकर बनाए गए थे। स्पीड ब्रेकर की वजह से ही दुर्घटनाएं हो रही हैं, तो निरीक्षण कराकर उन्हें हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed