पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shadipur archer Nishtha selected in Indian team

Bijnor News: शादीपुर की तीरंदाज निष्ठा का भारतीय टीम में चयन

Tue, 30 Jun 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Shadipur archer Nishtha selected in Indian team
शादीपुर की तीरंदाज निष्ठा गुप्ता
बरुकी। क्षेत्र के गांव शादीपुर की तीरंदाज निष्ठा गुप्ता का चयन भारतीय सब जूनियर कंपाउंड आर्चरी टीम में हुआ है। वह दुबई में आयोजित होने वाली यूथ एशियाई आर्चरी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। निष्ठा के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

गांव शादीपुर निवासी विवेक गुप्ता की पुत्री निष्ठा गुप्ता कंपाउंड वर्ग की खिलाड़ी हैं। भारतीय सब जूनियर टीम के चयन के लिए हरियाणा के सोनीपत स्थित साई सेंटर में 26 से 29 जून तक ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में निष्ठा ने तीसरा स्थान हासिल कर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की। निष्ठा इससे पहले भी भारतीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित हो चुकी हैं। वह पिछले छह वर्षों से मथुरा तीरंदाजी अकादमी में कोच योगेंद्र सिंह राणा के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी निष्ठा ने हाल ही में अंडर-15 तीरंदाजी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया था। निष्ठा ने कहा कि उनका लक्ष्य यूथ एशियाई आर्चरी चैंपियनशिप में देश के लिए पदक जीतना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच योगेंद्र सिंह राणा और परिवार के सहयोग को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed